EVS teaching methods important questions PDF

 दोस्तों इस पोस्ट में पर्यावरण अध्ययन की शिक्षण विधियाँ evs teaching methods important questions PDF के महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है, ये पोस्ट आपके REET , CTET, PTI  EXAM में बहुत उपयोगी साबित होगी |

evs-teaching-methods-important-questions-PDF
evs teaching methods important questions PDF

 

Contents

evs teaching methods important questions PDF

1. शिक्षक ” कक्षा की में जाने प्रगति से के पूर्व लिए अध्यापक कोई अन्य को बात पूरी तैयारी इतनी बाधक कर लेनी नहीं चाहिए है जितनी, क्योंकि कि योजना की अपूर्ण तैयारी।” यह कथन है
(1) डेविस का
(2) मॉरिसन का
(3) बाइनिंग का
(4) टी.पी. नन का
सही उत्तर (1)

2. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में खेल विधि सिखाने की दृष्टि से इसलिए महत्वपूर्ण है कि
(1) वह व्यवहार में सरल है।
(2) बालक खेल-खेल में सीख लेता है।
(3) स्वतन्त्र वातावरण का निर्माण होता है।
(4) बालक में अन्य गुणों का विकास होता है।
सही उत्तर (2)

3. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में आशुरचित उपकरणों का निर्माण कराया जाता है। इन उपकरणों का निर्माण बालक में निम्न में से किसका विकास करने के लिए किया जाता है

(1) दैनिक समस्याओं के समाधान हेतु
(2) सृजनात्मक शक्ति के विकास हेतु
(3) अन्य विषयों में सह सम्बन्ध हेतु
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
 सही उत्तर (2)

4. जब कभी हम छात्रों के समक्ष बहुत से तथ्य, उदाहरण या वस्तुयें प्रस्तुत करते हैं और फिर उनसे अपने स्वयं निष्कर्ष निकलवाने का प्रयास करते हैं ना तब हम शिक्षण की किस विधि का प्रयोग करते हैं
(1) खोज विधि
 (2) योजना विधि
(3) आगमन विधि
 (4) संश्लेषण विधि
 सही उत्तर (3)
5. निम्न में से कौनसा कथन प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य नहीं है?
(1) जीवन और पर्यावरण से सरोकार रखने वाले मूल्यों को आत्मसात न करना।
(2) प्राकृतिक व सामाजिक वातावरण के बारे में उत्सुकता जगाना।
(3) बच्चों में संज्ञानात्मक कौशल का विकास करना।
(4) बच्चों पर आकलन के लिए शब्दावली व परिभाषाओं का बोझ डालना।
 सही उत्तर (4)
6. पर्यावरण शिक्षा में सामूहिक चर्चा से सम्बन्धित शिक्षण विधि है
(1) भूमिका निर्वाह
 (2) व्याख्यान
(3) वर्णन
(4) विचार गोष्ठी
 सही उत्तर (4)
7. सामाजिक पर्यावरण के अध्ययन का क्षेत्र है
(1) मानव और उससे संबंधित समुदायों का अध्ययन।
(2) मानव के भौतिक परिवेश का अध्ययन।
(3) राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं का अध्ययन।
(4) मानव के प्राकृतिक एवं सामाजिक वातावरण के अन्तःसम्बन्धों का अध्ययन।

सही उत्तर (4)

CTET important evs thiching methad

8.  सामाजिक पर्यावरण अध्ययन विषय के अध्यापन का मुख्य लक्ष्य है
(1) छात्रों को नागरिकता के कर्त्तव्यों का बोध कराना।
(2) छात्रों में सामाजिकता के गुणों का विकास करना।
(3) छात्रों को समृद्ध जीवन जीने के गुण बतलाना।
(4) छात्रों को बीते हुए युग के मानव द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देना।
 सही उत्तर (2)

9. कोठारी आयोग द्वारा प्राथमिक स्तर पर सामाजिक पर्यावरण अध्ययन विषय के महत्त्व को स्वीकार किए जाने का प्रमुख कारण है
(1) छात्रों में साम्प्रदायिकता की विचारधारा का निवारण करना।
(2) छात्रों का चरित्र-निर्माण करना।
(3) छात्रों में चिंतन-शक्ति का विकास करना।
(4) छात्रों में समाज के प्रति कर्त्तव्य भावना विकसित करना।
सही उत्तर (4)
10.  सामाजिक पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का समग्र दृष्टि से प्रमुख उद्देश्य है
(1) भावी जीवन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करना।
(2) सामाजिक कुरीतियों के प्रति अरुचि उत्पन्न करना।
(3) सामाजिक समस्याओं का विश्लेषण कर उनके निराकरण हेतु प्रयत्न करना।
(4) समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराना।

सही उत्तर (3)

11.  सामाजिक पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में जो बात मुख्य रूप से सिखाई जातीहै, वह है
(1) संवेगात्मक विकास
(2) प्राकृतिक वातावरण
(3) सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहार
(4) शुद्ध पढ़ने-लिखने तथा बोलने की स्वतंत्रता।
 सही उत्तर (3)
12. पर्यावरण के संबंध में सही कथन है
(1) यह हमें चारों ओर से घेरने वाला वातावरण है।
(2) प्रकृति की समस्त जैविक एवं अजैविक क्रियाएँ पर्यावरण का अंग हैं।
(3) पर्यावरण में स्थल मंडल, जीव मंडल, वायुमंडल व जल मंडल शामिल
(4) उक्त सभी।
 सही उत्तर (4)

13. पर्यावरण में मनुष्य द्वारा लाये गये परिवर्तनों को सम्मिलित रूप से कहते हैं
(1) प्राकृतिक पर्यावरण
 (2) सामाजिक पर्यावरण
(3) स्थूल पर्यावरण
(4) उक्त कोई नहीं
 सही उत्तर (2)

14. पर्यावरण अध्ययन के संबंध में सही कथन है
(1) यह हमें पर्यावरण के संरक्षण, संवर्द्धन एवं सुधार की समझ देता है।
(2) यह मनुष्य एवं प्रकृति के बीच संबंधों की व्याख्या करता है।
(3) पर्यावरण अध्ययन एक बहुशास्त्रीय दृष्टिकोण है।
(4) उक्त सभी।
 सही उत्तर (4)

teaching methods evs important questions Notes

15. ” पर्यावरण वह सब कुछ है, जो किसी व्यक्ति को चारों ओर से घेरे हुए हैं व उस पर सीधा प्रभाव डालता है।” पर्यावरण की यह परिभाषा है
(1) स्किनर की
 (2) थार्नडाइक की
(3) निम्बर्ट की
 (4) हॉल की
 सही उत्तर (3)

16.  पर्यावरण अध्ययन विषय के अन्तर्गत शिक्षक मानव जीवन के भावमूलक पक्ष के तहत् छात्रों की जिन वृत्तियों को उन्नत करने का प्रयास करता है, वे
(1) अभिरुचि-अभिवृत्ति संबंधी चेष्टाएँ
(2) मानसिक कौशल संबंधी वृत्तियाँ
(3) संवेगात्मक कौशल संबंधी वृत्तियाँ
(4) उक्त कोई नहीं
 सही उत्तर (1)
17.  पर्यावरण का स्वरूप मूलतः होता है
(1) जैविक
(2) अजैविक
(3) प्रतिजैविक
(4) उक्त 1 एवं 2 दोनों
सही उत्तर (4)

18. पर्यावरण अध्ययन शिक्षा का उद्देश्य है
(1) बालक के ज्ञानात्मक पक्ष का विकास
(2) बालक के क्रियात्मक पक्ष का विकास
(3) बालक के भावात्मक पक्ष का विकास
(4) उक्त सभी।
सही उत्तर (4)
19.  जैविक विविधता का संबंध है
(1) वायुमण्डल से
 (2) जल मंडल से
(3) भू-मण्डल से
 (4) उक्त सभी से
सही उत्तर (4)

20.  पर्यावरण शिक्षा का उद्देश्य होता है
(1) पर्यावरण का संरक्षण।
(2) पर्यावरण के संबंध में बालकों में अवबोध विकसित करना।
(3) पर्यावरण का विकास करना।
(4) उक्त सभी।
सही उत्तर (4)
21.  पर्यावरण अध्ययन की शिक्षा का आशय है
(1) पर्यावरण के संबंध में सही जानकारी एवं कौशलों का विकास।
(2) पर्यावरण संकट पर विचार व्यक्त करना।
(3) परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना।
(4) पर्यावरण का विकास करना।
 सही उत्तर (1)

evs thiching methad

22.  सामाजिक पर्यावरण के अध्ययन की विषयवस्तु है
(1) मनुष्य एवं अन्य जैविक समुदाय के मध्य संबंधों का अध्ययन।
(2) मनुष्य के भौतिक परिवेश का अध्ययन।
(3) मनुष्य के स्वभाव व प्रकृति का अध्ययन।
(4) उक्त कोई नहीं।
 सही उत्तर (1)

23. निम्न में से सामाजिक पर्यावरण के अध्ययन क्षेत्र का विषय नहीं है
(1) भौतिकशास्त्र
 (2) नागरिक शास्त्र
(3) समाजशास्त्र
(4) अर्थशास्त्र
सही उत्तर (2)

24. पर्यावरण बालक को प्रेरित करता है
(1) परीक्षा पास करने के लिए
 (2) रचनात्मक कार्य के लिए
(3) हतोत्साह के लिए
(4) अरोचक शिक्षा के लिए
 सही उत्तर (2)

25.  भौतिक व जैविक पर्यावरण का निकटता का संबंध जिस विषय से है, वह है
(1) भौतिक व जैविक पर्यावरण तथा कृषि कार्य
(2) भौतिक एवं जैविक पर्यावरण तथा संगीत
(3) भौतिक व जैविक पर्यावरण तथा कला
सही उत्तर (1)
 26. क्षेत्रीय पर्यटन की उपयोगिता का सैद्धान्तिक आधार पर है
(1) बालकों को घुमाकर लाना
 (2) पर्यावरणीय क्षेत्र दिखाना
(3) प्रत्यक्ष ज्ञानार्जन करवाना
 (4) उक्त सभी।
सही उत्तर (3)

27. प्रदर्शन विधि को किस विधि का पूरक माना जाता है
(1) प्रदर्शन विधि
 (2) व्याख्यान विधि
(3) पर्यटन विधि
(4) अन्वेषण विधि
 सही उत्तर (2)

28.  फ्रॉबेल ने प्राथमिक स्तर पर किस शिक्षण विधि पर अधिक बल दिया
(1) अन्वेषण विधि
 (2) खोज विधि
(3) प्रदर्शन विधि
 (4) खेल विधि

सही उत्तर (4)

important question evs hindi pdf

29.  अन्वेषण विधि का प्रमुख सिद्धान्त
(1) नवीन खोज करना
 (2) खोज का प्रयोग द्वारा प्रदर्शन
(3) करके सीखना
(4) उक्त सभी।
 सही उत्तर (3)

30.  किलपैट्रिक द्वारा अनुमोदित विधि है
(1) खेल विधि
 (2) अभिनय/ भूमिका निर्वाह
(3) अन्वेषण विधि
 (4) प्रायोजना विधि

सही उत्तर (4)

31.  ” खेल स्वेच्छा से आत्म-संयम की एक क्रिया है।” यह परिभाषा किस शिक्षाशास्त्री ने दी
(1) मैक्डूगल
 (2) ड्रेवर
(3) स्टर्न
 (4) फ्रॉबेल
 सही उत्तर (3)
32.  रोल प्ले विधि के मूल भाव हैं
(1) वास्तविक व सामाजिक भूमिका निभाना
(2) थियेटर में एकांकी करना
(3) नेता की भूमिका निभाना
(4) अध्यापक की भूमिका निभाना।
सही उत्तर (1)
33.  आप छात्रों को विद्यालय से बाहर के जीवन के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कराने के लिए किस सह-शैक्षिक कार्यक्रम को उपयोगी समझेंगे
(1) भ्रमण व देशाटन
 (2) समाज-सेवा कार्य
(3) खेलकूद प्रतियोगिता
 (4) छात्र-परिषद् का गठन
 सही उत्तर (1)
34.  पर्यावरणीय अध्ययन विषय के अन्तर्गत खेत-खलिहान, पंचायत, डाकार या मन्दिर-मस्जिद, गिरजाघर, संबंधित विषय के बारे में छात्रों को सिखाया समझाया जाता है, इस हेतु आप जिस अध्यापन विधि को सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं, वह है
(1) इकाई शिक्षण विधि
 (2) स्थान भ्रमण विधि
(3) परिवीक्षित अध्ययन विधि
 (4) निर्देशित स्वाध्याय विधि,
सही उत्तर (2)
35. सामाजिक पर्यावरणीय अध्ययन शिक्षण में भ्रमण का उद्देश्य होता है
(1) मन बहलाव
(2) विषय का स्पष्ट ज्ञान व समुदाय से सम्पर्क
(3) शिक्षक का मार्गदर्शन प्राप्त करना
(4) उक्त सभी।

सही उत्तर (2)

UPTET thiching methad evs question pdf

36. समाजीकृत अभिव्यक्ति को सामाजिक विचार-विमर्श विधि कहना उपयुक्त है, यह कथन है
(1) क्लार्क व स्टार का
 (2) बाइनिंग एवं बाइनिंग का
(3) जॉन डीवी का
(4) उमेशचन्द्र कुदासिया का
सही उत्तर (2)

37.  पर्यावरण अध्ययन की शिक्षण की ह्यूरिस्टिक विधि में
(1) बालकों को अनुसंधानकर्ता की स्थिति में रखा जाता है।
(2) बालक व अध्यापक मिलकर योजना बनाते हैं।
(3) पाठ्यक्रम को सरलता से कठिनता के क्रम में जमाते हैं।
(4) बालक, श्रोता, अध्यापक वक्ता होते हैं।
 सही उत्तर (1)

38.  प्रयोग प्रदर्शन विधि प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण शिक्षण की सबसे अच्छी विधि मानने का कारण है
(1) धन की बचत
(2) सस्ते उपकरणों का प्रयोग
(3) बालकों को निरीक्षण के समान अवसर प्राप्त होना।
(4) बालक व अध्यापक दोनों ही सक्रिय रहते हैं।
 सही उत्तर (4)

39.  पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में पर्यटन विधि से
(1) विज्ञान के सभी प्रकरण पढ़ाये जा सकते हैं
(2) बालक को जो ज्ञान मिलता है, पूर्ण होता है
(3) पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति बालक जागरूक किया जा सकता है
(4) पढ़ाने के बाद मूल्यांकन आवश्यक नहीं है।
 सही उत्तर (3)

40.  प्रायोजन विधि के जन्मदाता हैं
(1) किलपैट्रिक
(2) मॉण्टेसरी
(3) राइट स्टोन
 (4) लेण्डन

सही उत्तर (1)

41.  पर्यावरण अध्ययन विषय के अध्यापन की प्रश्नोत्तर विचार-विमर्श विधि
(1) अच्छी है, क्योंकि इसमें प्रश्नोत्तर के माध्यम से बालक शिक्षण अधिगम कार्य में सक्रिय रहते हुए भाग लेता है।
(2) बालकों में निरर्थक आदत डालती है।
(3) स्वाध्याय के लिए कोई अवसर नहीं मिल पाता।
(4) प्रजातंत्र के लिए नागरिकता का प्रशिक्षण देती है।
 सही उत्तर (1)
42. समय तथा धन की दृष्टि से अमितव्ययी होते हुए भी बालकों को पर्यावरण अध्ययन का प्रत्यक्ष ज्ञान कराने हेतु उत्तम विधि है
(1) प्रदर्शन विधि
 (2) आगमन विधि
(3) प्रश्नोत्तर विधि
 (4) खोज विधि।
 सही उत्तर (1)

evs thiching methad question bank

43. सबसे अच्छी विधि वह होती है, जिसमें
(1) अधिक सहायक  सामग्री हो
(2) बहुत-सी क्रियाएँ हों
(3) बहुत से प्रश्न हों
(4) विद्यार्थी पर आधारित क्रिया अधिक हो।
 सही उत्तर (4)

44. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण की अवलोकन विधि की विशेषताएँ हैं
(1) अनुभव स्पष्ट एवं व्यवस्थित होता है
(2) वस्तुओं एवं प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष दर्शन होता है
(3) कल्पना को ठोस आधार बनने में सहायक है
(4) उपर्युक्त सभी।
 सही उत्तर (4)

45. वैज्ञानिक एवं क्रान्तिक अभिवृत्ति विकास के लिए अधिक प्रभावपूर्ण विधि है
(1) अन्वेषण
 (2) प्रदर्शन
 (3) अवलोकन
 (4) प्रायोजना
 सही उत्तर (1)

46. मौलिक एवं जैविक पर्यावरण के अध्यापन हेतु अन्वेषण विधि का उपयोग सर्वप्रथम किया था
 (1) जॉन डीवी ने
 (2) एन.ई.आर्मस्ट्राँग ने
(3) किलपैट्रिक ने
 (4) प्रो.स्टीवेंसन ने।
 सही उत्तर (2)

47. ” प्रायोजना एक समस्या प्रधान है जो अपनी स्वाभाविक परिस्थितियों के अन्तर्गत पूर्णता को प्राप्त करती है।” यह परिभाषा किस शिक्षाशास्त्री ने दी
(1) किलपैट्रिक
(2) बैलार्ड
 (3) स्टीवेंसन
 (4) स्पेन्सर
सही उत्तर (2)

48. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण की जिस शिक्षण विधि में बालक सक्रिय रूप से भाग लेता है, वह विधि है
(1) कहानी विधि
 (2) वार्तालाप
(3) प्रश्नोत्तर परिचर्चा
 (4) नाटकीयकरण।
 सही उत्तर (3)

49. भौतिक एवं जैविक पर्यावरण में शिक्षण विधि का चयन निर्भर करता है
(1) अध्यापक की योग्यता पर
 (2) विद्यालय के स्तर पर
(3) विषय-वस्तु पर
 (4) उपर्युक्त सभी पर।
सही उत्तर (4)

50. ” बालक को कम से कम बताना चाहिए तथा उन्हें अधिक से अधिक स्वयं खोज निकालने के लिए प्रेरित करना चाहिए।” यह कथन कहा गया है
(1) आर्मस्ट्रांग द्वारा
 (2) रूसो द्वारा
(3) हरबर्ट स्पेन्सर द्वारा
 (4) बैलार्ड द्वारा।
 सही उत्तर (3)
51. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में क्रियाशीलता के सिद्धान्त के मायने हैं
(1) बालक स्वभावतः क्रियाशील होते हैं अत: उन्हें ‘ करके सीखने’ का अवसर देना चाहिए।
(2) बालक की क्रियाशीलता उसे परिपक्व बनाती है।
(3) क्रियाशीलता के कारण बालक को अधिक शिक्षण की आवश्यकता नहीं होती।
(4) उक्त में से नहीं।
 सही उत्तर (1)

52. क्रमशः अधिगम पर बल देने वाला सिद्धान्त है
(1) स्कैग्स रॉबिन्स परिकल्पना
 (2) चिह्न अधिगम सिद्धान्त
(3) प्रयत्न तथा त्रुटि सिद्धान्त
 (4) प्रबलन सिद्धान्त।
 सही उत्तर (3)

53. समस्या के अचानक समाधान की वकालत करने वाले सिद्धान्त का नाम है
(1) सानिध्य सिद्धान्त
 (2) अनुबंधन सिद्धान्त
(3) सक्रियात्मक अधिगम
 (4) सूझ सिद्धान्त
 सही उत्तर (4)
54. थार्नडाइक ने अधिगम के तीन प्रमुख नियम बताये है। निम्न में से कौनसा नियम इन प्रमुख नियमों में सम्मिलित नहीं है
(1) अभ्यास का नियम
 (2) आत्मीकरण का नियम
(3) प्रभाव का नियम
 (4) तत्परता का नियम
 सही उत्तर (2)

55.  ” उद्दीपन और अनुक्रिया में बन्ध स्थापित होना ही अधिगम है।” वह कथन किस अधिगम सिद्धान्त पर आधारित है
(1) प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धान्त
(2) परम्परागत अनुबद्ध अनुक्रिया का सिद्धान्त
(3) सक्रिय अनुबद्ध अनुक्रिया का सिद्धान्त
(4) अधिगम का क्षेत्र सिद्धान्त
 सही उत्तर (1)

56. थार्नडाइक के सिद्धान्त का अन्य नाम है
(1) प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धान्त
(2) उद्दीपक-प्रतिक्रिया का सिद्धान्त
(3) सम्बन्धवाद का सिद्धान्त
(4) उपरोक्त सभी।

सही उत्तर (4)

PTET EVS IMPORTANT TICHING METHAD OUESTION

57.  चॉक बार्ड के उपयोग हेतु असत्य कथन है
(1) चॉक बोर्ड पर एक समान लिखना चाहिए।
(2) चाक बोर्ड पर सीधी पंक्ति में लिखना चाहिए।
(3) चॉक बोर्ड पर दाएँ कोने से लिखना आरम्भ करना चाहिए।
(4) चॉक बोर्ड को साफ करने हेतु कपडे का प्रयोग करना चाहिए।
 सही उत्तर (3)
58.  फ्लेनलपट्ट बना होता है
(1) प्लाईवुड
(2) मेसोनाइट बोर्ड
(3) लकडी
(4) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर (4)
59. जब शिक्षक को वास्तविक पदार्थ/ वस्तुएँ उपलब्ध नहीं हो पाते तो वह का प्रयोग करता है
(1) रेखाकृति
 (2) बुलेटिन बोर्ड
(3) मॉडल
 (4) मानचित्र
सही उत्तर (3)
60. ” सम्पूर्ण पृथ्वी अथवा उसके किसी भाग के धरातल के आकार और स्थिति को किसी पैमाने या प्रक्षेप द्वारा प्रदर्शित करना मानचित्र कहलाता है।” किसने कहा है?
(1) वेस्ले
 (2) वेबस्टर
(3) शिक्षा आयोग
 (4) कोठारी आयोग
 सही उत्तर (2)

evs teaching methods important questions PDF

61. वह माध्यम जिसके द्वारा किसी वस्तु के अन्तर्सम्बन्ध तथा संगठन, भावों, विचारों तथा विशेष स्थलों को दृश्यात्मक रूप में प्रदर्शित किया जा सके, क्या कहलाता है?
(1) मानचित्र
 (2) रेखाचित्र
(3) चार्ट
 (4) उपरोक्त सभी
 सही उत्तर (3)
62.  चित्रों के चयन का आधार होना चाहिए
(1) चित्रगत वस्तुओं का आकार
(2) चित्रगत वस्तुओं के रंग
(3) यथार्थ वस्तुओं का प्रस्तुतीकरण करने वाला चित्र
(4) उपरोक्त सभी
 सही उत्तर (4)
63.  पर्यावरण अध्ययन शिक्षण को व्यावहारिक तथा रोचक बनाने का उपाय है
(1) श्रव्य-दृश्य सामग्री का प्रयोग
(2) सामाजिक सर्वेक्षण
(3) अध्यापक के समुचित आचरण
(4) उक्त सभी
 सही उत्तर (4)

PTI evs important question

64. छात्रों को अधिगम हेतु अभिप्रेरित करने के लिए शिक्षक क्या करे?
(1) विषय वस्तु को जीवन से सम्बन्धित करे
(2) श्रव्य-दृश्य सामग्री का प्रयोग
(3) पुनर्बलन देना
(4) उक्त सभी कार्य
सही उत्तर (4)
65. श्रव्य-दृश्य सामग्री का प्रयोग शिक्षण को बनाता है?
(1) प्रभावी
 (2) रोचक
(3) ‘ 1’ तथा ‘ 2’ दोनों
(4) ‘ 1’ तथा ‘ 2’ दोनों ही नहीं
 सही उत्तर (3)
66.  पर्यावरण संबंधी ज्ञान प्रदान करने हेतु सर्वोत्तम साधन है
(1) भाषण
 (2) सहायक सामग्री
(3) सामुदायिक  साधन
(4) इनमे से कोई नही
 सही उत्तर (3)
67 .पाठ्य-सहगामी क्रियाकलाप के माध्यम से किस पक्ष का विकास हो पाता है?
(1) बौद्धिक
 (2) शारीरिक
 (3) सर्वांगीण
 (4) मानसिक
 सही उत्तर (3)
68.  सम्प्रेषण अन्तराल के अधिक होने पर शिक्षण में किस तत्त्व का अभाव होता है?
(1) स्पष्टता
 (2) विविधता
 (3) रोचकता
 (4) अन्यमनस्कता
 सही उत्तर (1)
69.  शैक्षिक भ्रमण एक व्ययसापेक्ष क्रियाकलाप होने पर भी भारत में इसका प्रयोग कर पाना कहाँ तक संभव है?
(1) बिल्कुल नहीं
 (2) कुछ सीमा तक
(3) मात्र उच्च कक्षाओं के छात्रों के लिए
(4) सभी स्तरों के छात्रों के लिए
 सही उत्तर (4)
70.  मौलिक एवं स्वतंत्र लेखन किससे संबंधित है?
(1) सृजनशीलता
 (2) आधुनिकता
 (3) व्यावहारिकता
 (4) रोचकता
 सही उत्तर (1)

evs thiching methad

71.  कक्षा-कक्ष के क्रिया-कलापों के संबंध में निम्न में से असत्य कथन है
(1) शिक्षक को केवल तीव्र बुद्धि वाले विद्यार्थियों से ही प्रश्न पूछने चाहिए
(2) शिक्षण के दौरान शिक्षक द्वारा बीच-बीच में प्रश्न पूछना अधिगम को खंडित करता है।
(3) शिक्षक को शिक्षण कार्य के दौरान लगातार बोलना चाहिए व बीच में तनिक भी विराम नहीं देना चाहिए।
(4) उक्त सभी।
सही उत्तर (4)
72.  निम्न में से कक्षा-कक्ष क्रिया-कलाप का अंग है
(1) छात्रों से प्रश्न/ प्रति प्रश्न पूछना।
(2) श्यामपट्ट पर छात्रों के उत्तर लिखना या छात्रों से चित्र बनवाना।
(3) पाठ्य वस्तु को स्पष्ट करने हेतु चार्टी या मॉडल का प्रयोग करना।
(4) उक्त सभी।
सही उत्तर (4)
73. निम्न में से चर्चा का प्रकार नहीं है
 (1) औपचारिक चर्चा
 (2) बज चर्चा
(3) सार्थक संरचनात्मक चर्चा
 (4) उक्त कोई नहीं
 सही उत्तर (4)
74. निम्न में से चर्चा के रूप है
(1) पैनल चर्चा, व्याख्यान एवं सम्मेलन
(2) सिम्पोजियम, फोरम एवं गोलमेज चर्चा
(3) आयोजन, सेमीनार एवं मंच वार्तालाप
(4) उक्त सभी
सही उत्तर (4)
75.  शिक्षक एवं छात्रों के मध्य चर्चा की प्रक्रिया की अवस्थाएँ हैं
(1) नियोजन अवस्था
 (2) क्रियान्वयन अवस्था
(3) मूल्यांकन अवस्था
 (4) उक्त सभी
सही उत्तर (4)
76.  चर्चा में भाग लेने वाले छात्रों में कौनसा कौशल विकसित किया जाना चाहिए, इसका विवरण किस मनोवैज्ञानिक ने दिया है
(1) येरोलिपिक
 (2) वुडव
(3) जुंग
 (4) कार्ल रोजर्स
 सही उत्तर (1)
77. पाठ्य पुस्तक के अन्त में प्रश्नमाला दी जाती है
(1) गृहकार्य हेतु
 (2) पुनरावृत्ति हेतु
(3) सुदृढ़ीकरण हेतु
 (4) उक्त सभी हेतु
सही उत्तर (4)

important question evs hindi pdf

78.  श्रव्य-दृश्य सामग्री में प्रेक्षित सामग्री है
(1) चार्ट
 (2) रेडियो
(3) चलचित्र
 (4) वन भ्रमण
सही उत्तर (3)
79.  मेले, तमाशे शिक्षण के हैं
(1) दृश्य साधन
 (2) सामुदायिक साधन
(3) व्यक्तिगत साधन
 (4) श्रव्य साधन
 सही उत्तर (1)
80. निम्न में से कौन सी शिक्षण सामग्री केवल दृश्य सामग्री है
(1) टेपरिकॉर्डर
 (2) रेडियो
(3) चार्ट
 (4) टेलीविजन
सही उत्तर (3)

81.  श्यामपट्ट उपयोगी साधन है
(1) शिक्षण का
 (2) क्रियात्मक कार्य का
(3) कविता लिखने का
 (4) विज्ञान कक्ष का
 सही उत्तर (1)
82.  भारतीय परिस्थिति के अनुरूप शिक्षण में महत्त्वपूर्ण स्थान होता है
(1) मॉडल का
 (2) चार्ट का
(3) चित्रों का
 (4) उक्त सभी का
 सही उत्तर (4)
83.  वह प्रोजेक्टर जिसमें छात्रों से चक्षु सम्पर्क बना रहता है तथा जिसमें वस्तु की परछाई वक्ता के पीछे बनती है कहलाता है:
(1) ओवर हेड प्रोजेक्टर
 (2) स्लाइड प्रोजेक्टर
(3) फिल्म प्रोजेक्टर
 (4) एपिडायोस्कोप “
 सही उत्तर (1)
84.  छात्र भारत अथवा विश्व की स्थलाकृतियों को देख सकता है
(1) ग्रामोफोन के द्वारा
 (2) चार्ट एवं मॉडलों के द्वारा
(3) टेलीविजन द्वारा
 (4) उक्त किसी से नहीं
 सही उत्तर (3)
85. सर्वाधिक प्रभावशाली शिक्षण सामग्री है
(1) प्रक्षेपित
 (2) अप्रक्षेपित
(3) क्रिया आधारित प्रत्यक्ष अनुभव
 (4) उक्त कोई नहीं
सही उत्तर (3)
86. कम्प्यूटर को कहा जाता है
(1) विद्युत मस्तिष्क
 (2) मानव मस्तिष्क
(3) इंटरनेट
(4) गतिशील चालक
सही उत्तर (1)
87. उच्च प्राथमिक स्तर पर अधिगम-सामग्री का उपयोग छात्रों में-
(1) आत्मविश्वास की भावना पैदा करता है।
(2) गणित के प्रति रूचि पैदा करता है।
(3) उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करता है।
(4) गृह-कार्य की प्रेरणा देता है।
सही उत्तर (2)
88. अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं
(1) कोहलर
 (2) थार्नडाइक
(3) स्किनर
(4) पावलव
सही उत्तर (1)
89.  अर्जित ज्ञान को स्थायी बनाने हेतु जिस शिक्षण सिद्धान्त का उपयोग किया जाना आवश्यक है, वह है
(1) आवृत्ति का सिद्धान्त
 (2) लोकतंत्रीय व्यवहार का सिद्धान्त
(3) नियोजन का सिद्धान्त
 (4) निश्चित उद्देश्यों का सिद्धान्त।
 सही उत्तर (1)
90. अभीष्ट ज्ञान की प्राप्ति के साथ-साथ छात्र को दुहरा लाभ प्राप्त होने हेतु जिस शिक्षण सिद्धान्त का प्रयोग किया जाता है, वह है
(1) उपयोगी विषय-वस्तु के चयन का सिद्धान्त।
(2) आवृत्ति का सिद्धान्त।
(3) अन्य पठनीय विषयों के साथ सहसंबंध का सिद्धान्त।
(4) क्रियात्मक कार्य पर बल का सिद्धान्त।
 सही उत्तर (3)

teaching methods evs important questions Notes

91.  जिस शिक्षण-सूत्र से स्थानीय गुणों से संबंधित कर विश्व या राष्ट्र के ज्ञान को दिया जाता है, वह है
(1) अनिश्चित से निश्चित की ओर
 (2) स्थूल से सूक्ष्म की ओर
(3) सम्पूर्ण से खण्ड की ओर
(4) ज्ञात से अज्ञात की ओर।
 सही उत्तर (4)
 92. चिड़ियाघर का उपयोग पर्यावरण अध्ययन शिक्षण की जिस विधि में किय जाता है, वह है
(1) प्रयोग प्रदर्शन
(2) अन्वेषण
(3) पर्यटन
(4) प्रायोजना
सही उत्तर (3)
93. शैक्षिक नवाचार के अन्तर्गत पर्यावरण शिक्षण की विधि है
(1) दलीय शिक्षण विधि
 (2) सूक्ष्म शिक्षण विधि
(3) अभिनय/ भूमिका निर्वाह विधि
 (4) उपर्युक्त सभी।
सही उत्तर (4)
94.   पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण हेतु खेल विधि किस स्तर के लिए सर्वाधिक उपयोगी है
(1) प्राथमिक स्तर
 (2) माध्यम स्तर
(3) उच्च प्राथमिक स्तर
 (4) उक्त सभी।
सही उत्तर (1)
95. भूमिका निर्वाह-में  अध्यापक  की  भूमिका  होती है
 (1) निर्देशक-पर्यवेक्षक के रूप में
(2) निर्णायक के रूप में.
(3) निर्देशक, पर्यवेक्षक तथा निर्णायक तीनों के रूप में
(4) उक्त कोई नहीं।
सही उत्तर (3)
96.  खेल विधि के जन्मदाता हैं
(1) किलपैट्रिक
 (2) डॉ. मेरिया मॉण्टेसरी
(3) एच.सी. मॉरिसन
(4) हेनरी काल्डबेस कुक
सही उत्तर (4)
.
97.  श्वसन  तंत्र पढ़ाने के लिए अध्यापक ने  श्वसन तंत्र  का मॉडल दिखाकर पढ़ाया, अध्यापक द्वारा प्रस्तुत विधि का नाम है
(1) अवलोकन
 (2) प्रायोजना
(3) अन्वेषण
(4) प्रदर्शन
सही उत्तर (4)
98. वैज्ञानिक समस्या के सम्भावित हल को कहते हैं
(1) वैज्ञानिक तथ्य
(2) वैज्ञानिक नियम
(3) वैज्ञानिक परिकल्पना
 (4) वैज्ञानिक निरीक्षण
 सही उत्तर (3)
99. प्राथमिक विद्यालयों में पर्यावरण अध्ययन विषय के अध्यापक का सबसे प्रमुख कार्य है
(1) संबंधित प्रायोजनाएँ तैयार करना।
(2) उपकरणों की देख-रेख करना।
(3) गृहकार्य देखना।.
(4) कक्षा अध्यापन करना व प्रयोगात्मक कार्य करना।
 सही उत्तर (4)
100.  किसी बालक को उसके वातावरण पर आधारित ज्ञान दिये जाने की विधि को कहते हैं
(1) प्रयोगशाला विधि
 (2) अन्वेषण विधि
(3) अवलोकन विधि
 (4) उक्त कोई नहीं।
 सही उत्तर (3)

evs thiching methad

101. अन्वेषण विधि में मूलभूत सिद्धान्त है
 (1) मनोवैज्ञानिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण
 (2) क्रियाशीलता
(3) करके सीखना
  (4) उक्त सभी।
   सही उत्तर (4)
 
102.  कक्षा-कक्ष में शिक्षक द्वारा पाठ्य विषय वस्तु पर व्याख्यान देते समय ध्यान रखना चाहिए कि
(1) व्याख्यान की भाषा सहज एवं सुबोध हो।
(2) व्याख्यान में रुचिकर युक्तियों व उदाहरणों का प्रयोग हो।
(3) व्याख्यान के दौरान यथास्थान दृश्य-श्रव्य साधनों का प्रयोग हो।
(4) उक्त सभी।
 सही उत्तर (4)
103. अध्यापन के दौरान कक्षा-कक्ष में अधिगम को उन्नत बनाने के लिए शिक्षार्थियों के मध्य वाद-विवाद का आयोजन कराने से अत्यधिक लाभ होता है, सिर्फ निम्न के अलावा
(1) छात्रों को पाठ्य-वस्तु समझने में सहायता मिलती है।
(2) छात्रों का ध्यान अधिक केन्द्रित होता है तथा पाठ्यवस्तु पर उन्हें चिंतन करने का अवसर उपलब्ध होता है।
(3) व्यर्थ में शिक्षक एवं कक्षा का समय नष्ट होता है।
(4) शिक्षक को अपने अध्यापन का सही मूल्यांकन करने व उसको उन्नत करने का अवसर उपलब्ध होता है।
 सही उत्तर (3)
104. कक्षा-कक्ष में शिक्षण कार्य के दौरान अध्यापक द्वारा अधिगम क्रिया-कलापों को उपलब्ध कराने का उदाहरण है
(1) छात्रों द्वारा प्रश्न का उत्तर न दिए जाने पर स्वयं उत्तर बताना।
(2) किसी सूत्र को पढ़ा देने के बाद छात्रों को उस सूत्र के प्रयोग द्वारा कुछ प्रश्नों को हल करने के लिए देना।
(3) पढ़ायी गयी पाठ्यवस्तु का सारांश दोहराव करना।
(4) उक्त सभी।
 सही उत्तर (2)
105.  शिक्षक व विद्यार्थियों की शाब्दिक अन्त: क्रिया कक्षा के किस वातावरण से प्रत्यक्षतः सम्बन्धित होती है
(1) सामाजिक-भौतिक
 (2) सामाजिक-संवेगात्मक
(3) संवेगात्मक-भौतिक
 (4) सामाजिक-शैक्षिक
 सही उत्तर (2)
106.  प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान संग्रहालय बनाने का प्रमुख उद्देश्य होता है
(1) पाठों को शीघ्रतापूर्वक दोहराने का अवसर देना
(2) व्यक्तिगत शिक्षा के अवसर प्रदान करना
(3) बालकों में संग्रह तथा अवलोकन की आदत डालना
(4) विज्ञान अध्यापक में धन की बचत करना।
सही उत्तर  (3)
107.  भौतिक एवं जैविक पर्यावरण प्रयोगशाला में कोई संभावित दुर्घटना होने पर हमें करना चाहिये
(1) चिकित्सक को बुलाकर उसकी सहायता करना
(2) रोगी का प्राथमिक उपचार
(3) प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सक की सहायता
(4) उक्त कोई नहीं।
सही उत्तर  (3)
108.  केंचुए को प्रयोगशाला में सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग में लाते हैं
(1) एक्वेरियम
(2) बीकर
(3) वाइवेरियम
(4) टेरेरियम
सही उत्तर  (4)
109.  प्राथमिक स्तर पर भौतिक एवं जैविक पर्यावरण शिक्षण में विज्ञान प्रदर्शनी का उपयोग करने से बालक में विकास होता है
(1) अवलोकन शक्ति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का
(2) तर्क शक्ति का
(3) स्मरण शक्ति का
(4) उक्त सभी का
सही उत्तर  (1)
110.  जल जीवशाला में रखे गये हरे जलीय पौधों का कार्य है
(1) जल जीवशाला की सुन्दरता बढ़ाना
(2) जन्तुओं को ऑक्सीजन देना
(3) जन्तुओं को भोजन देना
(4) उक्त सभी।
सही उत्तर  (4)

evs teaching methods important questions PDF

111.  राजस्थान में साइट ‘ SITE ‘ कार्यक्रम शुरू किया गया है
 (1) 1975-76
 (2) 1970-75
(3) 1980-85
 (4) 1985-90
 सही उत्तर (1)
112.  सर्वप्रथम साइट प्रोग्राम राजस्थान के कितने जिलों में प्रारम्भ हुआ
(1) आठ जिलों में
 (2) सभी जिलों में
(3) अट्ठारह जिलों में
(4) केवल राजधानी जयपुर में
सही उत्तर  (1)
113.  कम्प्यूटर के हार्डवेयर में आता नहीं है
(1) मॉनीटर स्क्रीन
 (2) सी.पी.यू.
(3) ऑपरेटिंग सिस्टम
 (4) माउस।
 सही उत्तर (3)
114.  अधिगम सामग्री के प्रयोग से बालकों को ज्ञान प्राप्त होता है
 (1) प्रत्यक्ष से अप्रत्यक्ष की ओर
(2) सूक्ष्म से स्थूल की ओर
(3) पाठ्य-वस्तु की साधारण जानकारी
(4) विषय विशेष की जानकारी।
सही उत्तर (1)
115. जीवों का संग्रह करके उन्हें परिरक्षित करने के लिए रखा जाता है
(1) पानी में
 (2) तारपीन तेल में
(3) फार्मलीन में
(4) क्लोरोफॉर्म में।
सही उत्तर (3)
116.  पर्यावरण अध्ययन शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए उपयोग में लाते हैं
(1) केवल दृश्य साधन
 (2) केवल श्रव्य साधन
(3) श्रव्य-दृश्य साधन
(4) उक्त कोई नहीं
 सही उत्तर (3)
117.  प्रयोगशाला में काम करते समय किसी बालक को बिजली का तार छू गया,तो उसे छुड़ाने के लिए धक्का देना चाहिये
(1) लकड़ी से
(2) लोहे की छड़ से
(3) ताँबे की छड़ से
 (4) हाथ से
 सही उत्तर (1)
118.  विज्ञान प्रयोगशाला में कार्य का आयोजन निम्न उद्देश्य के लिए किया जाता है
(1) वैज्ञानिक उपकरणों पर कार्य करने का कौशल
(2) वैज्ञानिक घटनाओं का अनुभव
(3) विज्ञान प्रयोगों में रुचि विकसित करना
(4) उपर्युक्त सभी
 सही उत्तर (4)
119.  विज्ञान शिक्षण अन्य विषयों के शिक्षणों से भिन्न है, क्योंकि इसमें आवश्यकता है
(1) उपकरण व साज-सज्जा की
(2) केवल उपकरण की
(3) उपकरण साज-सज्जा व उपयुक्त स्थान
(4) उपर्युक्त सभी।
 सही उत्तर (3)
120. दृश्य-श्रव्य साधन सहायक होते हैं
(1) बालक की क्रियाशीलता में
(2) बालक में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होने में
(3) बालक के मस्तिष्क में स्थायी ज्ञान की प्राप्ति में
(4) उपर्युक्त सभी।
सही उत्तर(4)
REET Free Mock Test Online
REET  Mock Test Name Mock Test Link
Mock Test-1 वृद्धि व विकास
Mock Test-2 विकास के आयाम
Mock Test-3 विकास को प्रभावित करने वाले कारक
Mock Test-4 अधिगम
Mock Test-5 अधिगम के विभिन्न सिद्धान्त
Mock Test-6 बालकों में चिंतन व अधिगम 
Mock Test-7 अभिप्रेरणा व अधिगम के अभिप्रेत
Mock Test-8 व्यक्तिक भिन्नता
Mock Test-9 व्यक्तित्व
Mock Test-10 बुद्धि
Mock Test-11 विविध प्रकार के अधिगामकर्ताओं की समझ
Mock Test-12 समायोजन
Mock Test-13 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005 (NCF 2005)
Mock Test-14 आकलन,मापन,एवं मूल्यांकन

Leave a Reply

%d