राजस्थान की प्रथम महिलाएं, इस टॉपिक से हर बार पूछे जाते हैं 2-3 प्रश्न, जरुर पढ़े

राजस्थान की प्रथम महिलाएं ( rajasthan ki partham mahilae ) : राजस्थान की प्रथम महिलाएं के इस लेख में राजस्थान की प्रथम महिला व्यक्तित्व का pdf के रूप में उल्लेख किया गया है, यह टॉपिक राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओ की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है| इस लेख में राजस्थान की महिलाओ के उपनाम का भी विस्तार से वर्णन किया गया है|

Contents

rajasthan ki partham mahilae

  • प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष – महारानी गायत्री देवी
  • प्रथम महिला लोकसभा सदस्य (अनुसूचित जाति) – सुशीला बंगारू
  • राजस्थान की प्रथम राज्यपाल – प्रतिभा पाटिल
  • राजस्थान की पहली विधानसभा अध्यक्ष – सुमित्रा सिंह (झुंझुनूं), 12 वीं विधानसभा में
  • राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव – कुशल सिंह
  • राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री – कमला बेनीवाल (झुंझुनूं)
  • राज्य की पहली महिला विधायक – यशोदा देवी (बाँसवाड़ा)
  • प्रथम महिला सांसद (राज्यसभा) – श्रीमती शारदा भार्गव
  • राज्य की प्रथम महिला लोकसभा सदस्य (अनुसूचित जनजाति) – उषा देवी मीणा
  • प्रथम महिला केन्द्रीय मंत्री – डॉ. गिरिजा व्यास
  • देश व राजस्थान की प्रथम महिला जिला प्रमुख – श्रीमती नगेन्द्र बाला
  • राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष – कांता खतूरिया (1999)
  • राज्य मानवाधिकार आयोग की प्रथम अध्यक्षा – श्रीमती कांता भटनागर
  • देश की प्रथम फड़ चितेरी महिला -पार्वती जोशी
  • राज्य की पहली महिला नौटंकी कलाकार – मुश्तर बाई
  • राज्य की प्रथम महिला पायलट – नम्रता भट्ट
  • राजस्थान की पहली विमान चालक – पारूल शेखावत
  • राज्य की प्रथम महिला फ्लाइंग ऑफिसर – सुश्री निवेदिता
  • शून्य गुरुत्वाकर्षण वाली फ्लाइट में यात्रा करते हुए जीरो ग्रेविटी में प्रयोग करने वाली पहली भारतीय छात्रा – गरिमा गुप्ता
  • रमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – अरुणा राय
  • राजस्थान की प्रथम ध्रुपद गायिका – मधुभट्ट तैलग
  • राज्य की पहली महिला संगीत शिक्षिका – चन्द्रकला भट्ट
  • राजस्थान की प्रथम महिला डॉक्टर – डॉ.पार्वती गहलोत
  • चमड़े पर चित्रांकन में महारत हासिल करने वाली विश्व की सबसे कम आयु की हस्तशिल्पी मानी गई – कुमारी समता शर्मा
  • राजस्थान का राज्य गीत ‘ केसरिया बालम …………’ प्रथम बार गाने वाली- अल्ला जिलाई बाई

महिलाओ के उपनाम | mahilao ke upnam

  • वागड़ की मीरा, मीराबाई का अवतार – गवरी बाई (डूंगरपुर)
  • राजस्थान की राधा – मीरा बाई (चित्तौड़गढ़)
  • राज्य की मरू कोकिला – गवरी देवी (जोधपुर)
  • राजस्थान की लता – सीमा मिश्रा (जयपुर)
  • राजस्थान की जलपरी – रीमा दता (अजमेर)
  • आदिवासियों की बाईजी – मंजू राजपाल (कर्मस्थली-डूंगरपुर)
  • रानीजी – लक्ष्मीकुमारी चूड़ावत (जोधपुर)
  • राजस्थान की श्रीदेवी – नीलू (जयपुर)
  • मारवाड़ की नूरजहाँ – गुलाब राय (जोधपुर)
  • राजमाता – गायत्री देवी (जयपुर)
  • स्ट्राँग वूमैन – माला सुखवाल (उदयपुर)
  • जोधपुर की आयरन गर्ल – जैनिफ जोसेफ
  • आयरन लेडी – वसुंधरा राजे
  • उड़न परी – हमीदा बानो
  • लेफ्ट बैंक गंगोत्री/ ओलंपियन गंगोत्री भंडारी – गंगोत्री भंडारी
  • मराठा सुंदरी, अपराजिता – प्रतिभा पाटिल
  • तारा सप्तक की रानी – प्रवीण सुलताना
  • स्क्वैश की सनसनी – सुरभि मिश्रा (जयपुर)
  • राजस्थान की दूसरी जलपरी – सृष्टि टंडन

Leave a Reply

%d