REET 2022 के बाद आयोजित होने वाली मुख्य शिक्षक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी

REET 2022 के बाद आयोजित होने वाली मुख्य शिक्षक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी ( Reet 2022 Syllabus ) reet पात्रता परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए syllabus जरी कर दिया गया है, reet exam की घोषणा राज्य सरकार ने 24 – 25 जुलाई को आयोजित करवाने की घोषणा की गई है|

Contents

Reet 2022 Syllabus

अध्यापक, लेवल-प्रथम व लेवल-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा योजना (scheme) एवं पाठ्य विवरण (syllabus)
1. परीक्षा 300 अंकों की होगी।
2. परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा।
3. प्रश्न पत्र की समयावधि 02 घण्टे 30 मिनिट होगी।
4. प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे। समस्त प्रश्न बहु विकल्पी प्रश्न होंगे।
5. उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंको का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।

स्पष्टीकरण :- गलत उत्तर से अशुद्ध उत्तर या एक से अधिक उत्तर अभिप्रेत है।

प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार :-
परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार ऐसा होगा जो प्राधिकृत अभिकरण द्वारा समय-समय पर विहित किया जाएगा और अभ्यर्थियों को समय के भीतर, ऐसी रीति से, जो आयोग उचित समझे, सूचित किया जाएगा।

प्रश्न पत्र में सम्मिलित विषय एवं अंक भार निम्नानुसार होंगे:

1. अध्यापक, लेवल-प्रथम (कक्षा -01 से 06 तक के लिए)

1 राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान 90 अंक
2 राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय90 अंक
3विद्यालय विषय
(अ) हिन्दी 10 अंक
(ब) अंग्रेजी10 अक
(स) गणित10 अक
(द) सामान्य विज्ञान10 अक
(य) सामाजिक अध्ययन10 अंक
कुल योग 300 अंक
टिप्पणी :- विद्यालय विषयों की अन्तर्वस्तुओं का स्तर माध्यमिक स्तर का होगा एवं कठिनाई का स्तर उच्च माध्यमिक स्तर का होगा।
Reet 2022 Syllabus

2. अध्यापक, लेवल-द्वितीय (कक्षा -06 से 08 तक के लिए)

1 राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान 70 अंक
2 राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय60 अंक
3 संबंधित विद्यालय विषय का ज्ञान 120 अंक
4शैक्षणिक रीति विज्ञान20 अंक
5शैक्षणिक मनोविज्ञान20 अंक
6सूचना तकनीकी10 अंक
कुल योग300 अंक
टिप्पणी :- विद्यालय विषयों की अन्तर्वस्तुओं का स्तर उच्च माध्यमिक स्तर का होगा। एंव कठिनाई का स्तर स्नातक के स्तर का होगा
Reet 2022 Syllabus

Leave a Reply

%d