ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती -2021 : मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया ये पढ़े

VDO main exam syllabus PDF : VDO Main Exam की परीक्षा तिथि अभी निर्धारित नही हुई है| VDO का प्री exam 27 और 28 दिसम्बर को दो परियो में सम्पन हुआ था, जिसमे लगभग 15 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था | MAIN exam में सीटो के 15 गुना अभ्यर्थियों को MAIN exam में बैठने का मौका दिया जायेगा| जिसका रिजल्ट शीघ्र ही जारी कर दिया जायेगा| MAIN exam की तेयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुश खबरी है, की MAIN exam के लिए syllabus जारी कर दिया गया है| मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी मन लगा कर करे खूब मेहनत | शीघ्र ही exam की तिथि जारी कर डी जाएगी|

Contents

VDO main exam syllabus PDF

परीक्षा स्कीम
(1) प्रश्न-पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
(2) प्रश्न-पत्र की अवधि दो घंटे होगी।
(3) प्रश्न-पत्र में कुल 120 प्रश्न होगें एवं सभी प्रश्न बहुविकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें।
(4) किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णाक का एक-तिहाई अंक (1/3) काटा जावेगा।

पाठयक्रम VDO main exam syllabus PDF

प्रश्न-पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे-

सामयिक विषय

राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा।

भूगोल और प्राकृतिक संसाधन-

  • विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
  • भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
  • राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्य जीव एवं संरक्षण।

भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास

राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं वृहत उद्योग। जनजातियों और उनकी अर्थव्यवस्था।

इतिहास और संस्कृति

  • निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति: rssmmssb
  • जनजातियों और उनकी अर्थव्यवस्था
  • बोलियां और साहित्य
  • संगीत, नृत्य और रंगशाला
  • धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा ” लोक देवता और” लोक देवियाँ।
  • हस्तशिल्प
  • मेले और त्यौहार, रूढिया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातीय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।
  • साधारण मानसिक योग्यता।
  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • अंग्रेजी, हिन्दी और गणित।
  • राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा।
  • कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान।

Leave a Reply

%d