Hindi Grammar MCQ 19

Hindi Grammar MCQ 19 : हिंदी व्याकरण की इस पोस्ट में हमारी अनुभवी टीम द्वारा हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण सभी टॉपिक से practice set तैयार किये गये है, ईन के अभ्यास से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप से जांच सकते है, जो अभ्यर्थियों के लिए रामबाण साबित होगे| Hindi Grammar MCQ 19
जो अभ्यर्थी REET PRI, REET MAINS, 1ST GRADE, 2ND GRADE, RAS, RAJ. POLICE, RAS, PTET, CTET, BSTC, K.V, PGT, LDC आदि भर्ती परीक्षाओ की तेयारी कर रहे है, उन्हें इस पोस्ट को एक बार अवश्य रूप से पढ़ लेना चाहिए| Hindi Grammar MCQ 19

Contents

Hindi Grammar MCQ 19

1. मिश्र वाक्य बताइए?
(अ) मैंने एक लंबा-चौड़ा व्यक्ति देखा था।
(ब) दो नदियों के मिलन-स्थल को संगम कहते हैं।
(स) मैं उस घर में रहता हूँ, जिसमें पहले रघुवंशी जी रहते थे।
(द) कम रोशनी में पढ़ने के कारण राकेश की नजर कम हो गई।
सही उत्तर :- स

2. मिश्र वाक्य बताइए?
(अ) मुझे कल हैदराबाद जाना है।
(ब) बाहर एक आदमी खड़ा है जो शर्मा जी को पूछ रहा है।
(स) मैं नित्य व्यायाम करता हूँ, और स्नान करता हूँ।
(द) जंगल घना था और चारों ओर अंधकार था।
सही उत्तर :- ब

3. मिश्र वाक्य बताइए?
(अ) जो लोग शराब पीते हैं, मुझे अच्छे नहीं लगते।
(ब) वर्षा होने पर मोर नाचने लगते हैं।
(स) तुम खूब परिश्रम करते हो और अच्छे अंक पाते हो।
(द) मैं मेला देखने जाऊँगी और खिलौने लाऊँगी।
सही उत्तर :- अ

4. सच बोलने वालों को सभी प्यार करते हैं।
(अ) सरल वाक्य
(ब) मिश्र वाक्य
(स) संयुक्त वाक्य
(द) मिश्र एवं संयुक्त वाक्य
सही उत्तर :- अ

5. मिश्र वाक्य बताइए?
(अ) आकाश में बादल गरजता है।
(ब) रोहन आम खा रहा है।
(स) वह पंडित है, किंतु हठी है।
(द) वह कौन-सा व्यक्ति है, जिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो।
सही उत्तर :- द

6. मिश्र वाक्य बताइए?
(अ) मैंने गौरा को देखा और उसे पालने का निश्चय कर लिया।
(ब) मेरे जीवन का लक्ष्य है कि मैं व्याख्याता बनूँ।
(स) आपके कर्म रावण से भी बढ़कर हैं।
(द) वह बहुत बेईमान आदमी है।
सही उत्तर :- ब

7. मिश्र वाक्य बताइए?
(अ) वह इतना मोटा है कि चल नहीं सकता।
(ब) ऊपर वाले कमरे में रहने वाला किराएदार चला गया।
(स) सत्य बोलो पर कटु सत्य न बोलो।
(द) मैं बाजार जाऊँगा और सब्जी लाऊँगा।
सही उत्तर :- अ

8. मिश्र वाक्य बताइए?
(अ) विद्या से ज्ञान बढ़ता है तथा सम्मान मिलता है
(ब) आपके लिए दूध आया और मेरे लिए चाय।
(स) उसने भक्त प्रहलाद की कथा सुनायी।
(द) इनसे पूछो कि ये कौन हैं?
सही उत्तर :- द

9. निम्न में से संयुक्त वाक्य बताइए?
(अ) मोहित ने उसे पढ़ाया भी और रोजगार भी दिलाया।
(ब) तुम जाते हो कि नहीं जाते।
(स) वह इतना मोटा है कि चल नहीं पाता।
(द) हो सकता है मैं न जाऊँ।
सही उत्तर :- अ

10. निम्न में से संयुक्त वाक्य बताइए?
(अ) मुझे विश्वास है कि आप अवश्य आएँगे।
(ब) बच्चे कक्षा में शांतिपूर्वक बैठे हैं।
(स) उसने भोजन नहीं किया।
(द) राम गाँव गया और किताब लेकर आया।
सही उत्तर :- द

11. निम्न में से संयुक्त वाक्य बताइए?
(अ) धन होने तक मनुष्य के बहुत से मित्र होते हैं।
(ब) मैं जीवन सफल बनाना चाहता हूँ।
(स) पिताजी रुठ कर चले गए और माँ उनकी प्रतीक्षा करती रहीं।
(द) तुम वहाँ चढ़ जाओं, जहाँ झंडा गड़ा हुआ है।
सही उत्तर :- स

12. निम्न में से संयुक्त वाक्य बताइए?
(अ) मैं पढ़ता हूँ और वह गाता है।
(ब) क्या मेरे बिना वह पढ़ नहीं सकता है?
(स) जो परिश्रम करता है, वहीं आगे बढ़ता
(द) परिश्रमी व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है।
सही उत्तर :- अ

13. निम्न में से संयुक्त वाक्य बताइए?
(अ) वह पढ़ाई में अच्छा है।
(ब) वह खेल में भी अच्छा है और पढ़ाई में भी।
(स) नीचे गिरने के कारण गिलास टूट गया।
(द) बाजार जाकर वह मेरे लिए दवा लाई।
सही उत्तर :- ब

14. निम्न में से संयुक्त वाक्य बताइए?
(अ) बेटी के बीमार होने के कारण वह न आ सका।
(ब) वह साड़ी खरीदने के लिए देहली गेट गई।
(स) राम मेरठ जाता है।
(द) माँ ने बच्चे को नहलाया और स्कूल भेजा।
सही उत्तर :- द

15. निम्न में से संयुक्त वाक्य बताइए?
(अ) मेरे घर का नौकर घड़ी चुराकर भाग गया।
(ब) अध्यापक अपने शिष्यों को अच्छा बनाता है।
(स) विभा दिल्ली जाना चाहती है परंतु उसके पिता ने मना कर दिया।
(द) सड़क पार करता हुआ व्यक्ति कार से टकरा गया।
सही उत्तर :- स

16. अगर वे आ जाती तो मेरा काम बन जाता, में वाक्य है?
(अ) संकेतवाचक
(ब) निषेधवाचक
(स) विधानवाचक
(द) इच्छावाचक
सही उत्तर :- अ

17. कल बारिश होते रहने के कारण कपड़े नहीं सूख पाये। में वाक्य है?
(अ) सरल वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- अ

18. ऐसा काम करो जिसमें लाभ हो। में वाक्य है?
(अ) सरल वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) कोई नहीं
सही उत्तर :- स

19. सारा सामान उठा लाना।
(अ) इच्छावाचक
(ब) निषेधवाचक
(स) विधानवाचक
(द) आज्ञावाचक
सही उत्तर :- द

20. छिः! कितनी गंदी जगह है।
(अ) संकेतवाचक
(ब) विधानवाचक
(स) विस्मयवाचक
(द) इच्छावाचक
सही उत्तर :- स

21. पंकज बाजार जाओ।
(अ) इच्छावाचक
(ब) आज्ञावाचक
(स) प्रश्नवाचक
(द) विधानवाचक
सही उत्तर :- द

22. अनुराग जयपुर चला गया होगा।
(अ) संदेहवाचक
(ब) संकेतवाचक
(स) प्रश्नवाचक
(द) विधानवाचक
सही उत्तर :- अ

23. मजदूर मेहनत करता है, किंतु उसके लाभ से वंचित रहता है।
(अ) सरल वाक्य
(ब) मिश्र वाक्य
(स) संयुक्त वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- स

24. ‘ सत्य बोलो परंतु कटु सत्य न बोलो ‘ किस प्रकार का वाक्य है?
(अ) सरल वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) उप वाक्य
(द) लघु वाक्य
सही उत्तर :- द

25. राधा ससुराल चली गई पर वहाँ सुखी नहीं है।
(अ) संयुक्त वाक्य
(ब) सरल वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) असाधारण वाक्य
सही उत्तर :- अ

26. जब वसंत ऋतु आती है, फूल खिलने लगते हैं।
(अ) सरल वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- स

27. मैं जयपुर में रहने वाले अपने एक मित्र से मिला था।
(अ) सरल वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- अ

28. मैं उस लड़की से मिला था, जिसने गाना गाया था।
(अ) मिश्र वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) साधारण वाक्य
(द) असाधारण वाक्य
सही उत्तर :- अ

29. जैसा तुम चाहोगी, मैं वैसा ही करूँगा।
(अ) सरल वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- स

30. पिताजी ने बैग उठाया और बाहर चले गए।
(अ) सरल वाक्य
(ब) मिश्र वाक्य
(स) संयुक्त वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- स

31. जब गीता बीमार थी तब मैं यहाँ नहीं था।
(अ) सरल वाक्य
(ब) मिश्र वाक्य
(स) संयुक्त वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- ब

32. रोहन दफ्तर चला गया।
(अ) मिश्र वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) सरल वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- स

33. सीता ससुराल चली गई पर वहाँ सुखी नहीं है।
(अ) संयुक्त वाक्य
(ब) सरल वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) असाधारण वाक्य
सही उत्तर :- अ

34. जब से राहुल जयपुर गया है, वह बीमार है।
(अ) साधारण वाक्य
(ब) मिश्र वाक्य
(स) संयुक्त वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर :- ब

35. मम्मी खाना बनाती हैं।
(ब) मिश्र वाक्य
(अ) सरल वाक्य
(स) संयुक्त वाक्य
(द) मिश्र-संयुक्त वाक्य
सही उत्तर :- अ

Read Now

संज्ञा की परिभाषा और भेद
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद
वाच्य की परिभाषा और भेद
वृति की परिभाषा और भेद

Leave a Reply

%d