वाक्यांश के लिए एक शब्द | Vakyansh Ke Liye Aek Shabd की इस महत्वपूर्ण पोस्ट में वाक्यांश का अर्थ क्या है? और कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांशों का समावेश किया गया है|
Contents
Vakyansh Ke Liye Aek Shabd
वाक्यांश के लिए एक शब्द का अर्थ
अनेक शब्दों या वाक्यांशों के स्थान पर कभी-कभी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है। इससे भाषा में सौन्दर्य आ जाता है और भाषा प्रभावशाली बनती है। जैसे-जिसे आर पार देखा जा सके पारदर्शी कहने से भाषा का सौन्दर्य बढ़ जाता है। वाक्य रूपान्तरण में भी इस प्रकार के शब्द उपयोगी होते हैं।
वाक्यांश | एक शब्द |
सत्य बोलने वाला | सत्यवादी |
जो सहनशील हो | सहिष्णु |
बिना सोच विचार किया हुआ विश्वास | अंधविश्वास |
धर्म में निष्ठा रखने वाला | धर्मनिष्ठ |
जो तृप्त न हो | अतृप्त |
दो भाषा जानने-बोलने वाला | दुभाषिया |
जिसको अनुभव हो | अनुभवी |
जो कम खाता हो | अल्पाहारी |
जिसके आने की तिथि निश्चित न हो | अतिथि |
जिसे क्षमा न किया जा सके | अक्षम्य |
जिसका मूल्य न आँका जा सके | अमूल्य |
जो कानून के अनुसार न हो | अवैध |
जो बिना वेतन काम करे | अवैतनिक |
जो कहा न जा सके | अकथनीय |
जिसको गिना न जा सके | अगण्य |
जो इस लोक का न हो | अलौकिक |
जो बच्चों को पढ़ाए | अध्यापक |
जो अत्याचार करता हो | अत्याचारी |
जिसकी सीमा न हो | असीम |
जिसका कोई सहायक न हो | असहाय |
जिसकी कोई उपमा न हो | अनुपम |
जो छोड़ा न जा सके | अनिवार्य |
जो संभव न हो | असंभव |
जहाँ पहुँचा न जा सके | अगम्य |
जिसका नाम न हो | अनाम |
जो अहिंसा में विश्वास रखे | अहिंसावादी |
जिसका वर्णन न किया जा सके | अवर्णनीय |
जो परिचित न हो | अपरिचित |
मन में होने वाला ज्ञान | अन्तर्जान |
आशा करने वाला | आशावादी |
आलोचना करने वाला | आलोचक |
जो अपनी ओर आकर्षित करे | आकर्षक |
जो अपनी जीवनी लिखे | आत्मकथाकार |
आज्ञा मानने वाला | आज्ञाकारी |
नई खोज करना | आविष्कार |
जो नए जमाने का हो | आधुनिक |
दूसरे देश से मँगाना | आयात |
ईश्वर में विश्वास रखने वाला | आस्तिक |
दूसरों का आभार मानने वाला | आभारी |
छोटा भाई | अनुज |
बड़ा भाई | अग्रज |
आकाश में दिखाई देने वाला सात रंगों का धनुष | इन्द्रधनुष |
दूसरों से ईर्ष्या करने वाला | ईर्ष्यालु |
आकाश में दिखाई देने वाला सात रंगों का धनुष | इन्द्रधनुष |
दूसरों से ईर्ष्या करने वाला | ईर्ष्यालु |
जहाँ दवाई मिलती है/ या इलाज होता है | औषधालय |
जिसका हृदय विशाल हो | उदार |
जो ऊपर कहा गया हो | उपर्युक्त |
जो बाद में अधिकारी बने | उत्तराधिकारी |
जो कार्य कष्ट सहन कर किया जाय | कष्टसाध्य |
जो कड़वा बोलता हो | कटुभाषी |
बुरे कामों के लिए प्रसिद्ध | कुख्यात |
दूसरों के उपकार को न मानने वाला | कृतघ्न |
किए गए उपकार को मानने वाला | कृतज्ञ |
तेज बुद्धि वाला | कुशाग्रबुद्धि |
ऊँचे कुल में जन्म लेने वाला | कुलीन |
गलत मार्ग पर चलने वाला | कुमार्गी |
मिट्टी के बर्तन बनाने वाला | कुम्हार |
कलाकारों द्वारा बनाई गई वस्तु | कलाकृति |
जो अपने काम में होशियार हो | कार्यकुशल |
जंहा कलपुर्जे बनाये जाते है | कारखाना |