Sarvnam Ki Paribhasha Or Bhed सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद हिंदी व्याकरण की इस महत्वपूर्ण पोस्ट में सर्वनाम की परिभाषा? सर्वनाम के भेद कितने होते है? सर्वनाम को उदाहरन सहित विस्तार पूर्वक समझाया गया है? HINDI GRAMMER की यह पोस्ट REET, CTET, UPTET, NET, RPSC 1st Grade, 2nd grade, v.d.o, patwar आदि के अभ्यर्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है|
Contents
Sarvnam Ki Paribhasha Or Bhed
सर्वनाम की परिभाषा
वे विकारी शब्द जो किसी संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते है, सर्वनाम कहलाते है|
जैसे:- में , तुम, वह, आप, हम, उसका आदि
सर्वनाम के भेद
सर्वनाम के मुख्य रूप से 6 प्रकार होते है|
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चय वाचक सर्वनाम
- अनिश्चय वाचक सर्वनाम
- सम्बन्ध वाचक सर्वनाम
- प्रश्न वाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनामो का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले व जिसके विषय में कहा जाए के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है|
पुरुष वाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते है|
उत्तम पुरुष
बोलने वाला या लिखने वाला व्यक्ति अपने लिए जिन सर्वनाम का प्रयोग कर्ता है, वे उत्तम पुरुष कहलाते है|
जैसे:- मै, हम, हम सब, हम लोग आदि
मध्यम पुरुष
जिसे सम्बोधित करके कुछ कहा जाए या जिस से बाते की जाए या जिस के बारे में कुछ लिखा जाए, उनके नाम के बदले में प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम मध्यम पुरुष सर्वनाम कहलाते है
जैसे:- तू , तुम, आप, आप लोग, आप सब आदि|
अन्य पुरुष
जिसके बारे में बात की जाए या कुछ लिखा जाए, उनके नाम के बदले में प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम अन्य पुरुष सर्वनाम कहलाते है ,
जैसे:- वे, वे लोग, ये, यह , आप आदि|
निश्चय वाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम शब्द जो किसी संज्ञा की निश्चितता बताने हेतु प्रयुक्त होते है, उन्हें निश्चय वाचक सर्वनाम कहते है|
जैसे:- यह, वह, ये, वे, वो
1. यह मेरी पुस्तक है|
2. वे हमारी गाड़िया है
अनिश्चय वाचक सर्वनाम
वे शब्द जो किसी संज्ञा शब्द की निश्चितता नही बताते है, उन्हें अनिश्चय वाचक सर्वनाम कहते है|
जैसे:- कोई, कुछ आदि
1. कुछ चमक रहा है|
2. कोई बाहर खड़ा है|
3. कोई आया है|
सम्बन्ध वाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम शब्द जो सम्बन्ध का बोध कराते है, उन्हें, सम्बन्ध वाचक सर्वनाम कहते है|
जैसे:- जो, जिसे, जिसका, जिसको आदि|
1. जिसकी लाठी उसकी भेंस |
2. जो सोयेगा, सो खोएगा |
प्रश्न वाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम शब्द जो प्रश्न पूछे जाने का बोध कराते है| प्रश्न वाचक सर्वनाम कहलाते है |
जैसे:- कब, क्यों, कैसे, क्या, किस से , कोन, कंहा आदि
1. आपका नाम क्या है?
2. आज तुम्हे क्या चाहिए?
निजवाचक सर्वनाम
जब आप शब्द का प्रयोग आदर सूचक के अर्थ में न हो, तथा इसका प्रयोग कहने वाले के लिए हो जाए तो वंहा निजवाचक सर्वनाम कहते है|
जैसे:- आप, अपना, स्वंय, खुद आदि
1. मै अपनी पुस्तक पढ़ रहा हु|
2. आप मेरे घर कब आ रहे है|
संज्ञा की परिभाषा और भेद पढने के लिए क्लिक करे|
CLICK NOW:- RPSC 1st Grade 1st Paper Syllabus In Hindi PDF
CLICK NOW:- RPSC 2nd Grade 1st Paper Syllabus In Hindi PDF
संज्ञा की परिभाषा और भेद
लिंग : परिभाषा एंव उनके भेद व लिंग परिवर्तन के नियम
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद
FAQ
उत्तर:- वे विकारी शब्द जो किसी संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते है, सर्वनाम कहलाते है|
उत्तर:- सर्वनाम 6 प्रकार के होते है|
उत्तर:- जिन सर्वनामो का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले व जिसके विषय में कहा जाए के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है|
उत्तर:- वे सर्वनाम शब्द जो किसी संज्ञा की निश्चितता बताने हेतु प्रयुक्त होते है, उन्हें निश्चय वाचक सर्वनाम कहते है|
उत्तर:- वे शब्द जो किसी संज्ञा शब्द की निश्चितता नही बताते है, उन्हें अनिश्चय वाचक सर्वनाम कहते है|
उत्तर:- वे सर्वनाम शब्द जो सम्बन्ध का बोध कराते है, उन्हें, सम्बन्ध वाचक सर्वनाम कहते है|
उत्तर:- वे सर्वनाम शब्द जो प्रश्न पूछे जाने का बोध कराते है| प्रश्न वाचक सर्वनाम कहलाते है |
उत्तर:- जब आप शब्द का प्रयोग आदर सूचक के अर्थ में न हो, तथा इसका प्रयोग कहने वाले के लिए हो जाए तो वंहा निजवाचक सर्वनाम कहते है|