विशेषण की परिभाषा और भेद | visheshan ki paribhasha or bhed

प्रिय विद्यार्थियों Visheshan Ki Paribhasha Or Bhed विशेषण की परिभाषा और भेद की इस पोस्ट में विशेषण किसे कहते है? विशेषण कितने प्रकार के होते है? और विशेष के भेदों को विस्तारपूर्वक उदाहरण सहित समझाया गया है| यह पोस्ट REET, CTET, UPTET, NET, RPSE 1st Grade, 2nd Grade, v.d.o., patwar आदि भर्ती परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी|

Contents

Visheshan Ki Paribhasha Or Bhed

विशेषण की परिभाषा

वे विकारी शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते है, उन्हें विशेषण कहते है|

विशेषण के प्रकार

विशेषण के मुख्य रूप से 5 प्रकार होते है|

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. संख्यावाचक विशेषण
  3. परिमाण वाचक विशेषण
  4. संकेत वाचक विशेषण / सार्वनामिक विशेषण
  5. व्यक्तिवाचक विशेषण

1. गुणवाचक विशेषण

वे विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द जो किसी संज्ञा / सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, दशा आदि का बोध कराते है|
जैसे:- ईमानदार बालक |
बेईमान लड़का |
लाल कपड़ा |
मोटा आदमी |

2. संख्यावाचक विशेषण

ऐसे शब्द जो किसी संज्ञा / सर्वनाम की निश्चित /अनिश्चित संख्या या गणना का बोध कराते है,वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते है|

संख्यावाची विशेषण दो प्रकार के होते है|
I. निश्चित संख्यावाची विशेषण

निश्चित संख्या का बोध कराने करने वाले शब्द निश्चित संख्यावाची कहलाते है|
जैसे:- एक, दो, तीन, पहला, दूसरा, दोगुना, तिगुना, दोनों, तीनो आदि

II. अनिश्चित संख्यावाची विशेषण

अनिश्चित संख्यां का बोध कराने वाले शब्द, अनिश्चित संख्यावाची विशेषण कहलाते है|
जैसे:- कुछ, लगभग, चार-पांच, कई सो आदि|

CLICK NOW:- RPSC 1st Grade 1st Paper Syllabus In Hindi PDF

3. परिमाण वाचक

वे विशेषण शब्द जो संज्ञा / सर्वनाम के माप / तौल / मात्रा का बोध कराते है, उन्हें परिमाण वाचक विशेषण कहते है|

परिमाण वाचक विशेषण दो प्रकार के होते है|
I. निश्चित परिमाण वाचक विशेषण

संज्ञा / सर्वनाम शब्द का निश्चित परिमाण बताने वाले शब्द निश्चित परिमाण वाचक विशेषण कहलाते है|

II. अनिश्चित परिमाण वाचक विशेषण

संज्ञा / सर्वनाम शब्द का अनिश्चित परिमाण बताने वाले शब्द अनिश्चित परिमाण वाचक विशेषण कहलाते है|

4. संकेत वाचक विशेषण / सार्वनामिक विशेषण

वे सर्वनाम शब्द जो विशेषण की तरह प्रयुक्त हो कर संज्ञा शब्द की तरफ संकेत करते है, उन्हें संकेतवाचक कहते है| ये मूल रूप से सर्वनाम से बने होने की वजह से ही इन्हें सार्वनामिक कहते है|
जैसे:- यह, वह, वे, ये, वो
1. ये गाये हमारी है|
2. यह पेन मेरा है|
3. वह घर मेरा है|

CLICK NOW:- RPSC 2nd Grade 1st Paper Syllabus In Hindi PDF

5. व्यक्तिवाचक विशेषण

यदि किसी संज्ञा शब्द के प्रत्यय लगा देने के बाद किसी अन्य संज्ञा की विशेषता बताता है, उसे व्यक्तिवाचक विशेषण कहते है|
जैसे:- बीकानेरी/ देशी/ मारवाड़ी/ मेवाड़ी/ शहरी/ राजस्थानी/ जोधपुरी आदि
1. बीकानेरी पापड़
2 जोधपुरी सफा
3. भारतीय नेता

संज्ञा की परिभाषा और भेद
लिंग : परिभाषा एंव उनके भेद व लिंग परिवर्तन के नियम
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद

FAQ

1. विशेषण किसे कहते है?

उत्तर:- वे विकारी शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते है, उन्हें विशेषण कहते है|

2. विशेषण कितने प्रकार के होते है?

उत्तर:- विशेषण 5 प्रकार के होते है|
1. गुणवाचक विशेषण
2. संख्यावाचक विशेषण
3. परिमाण वाचक विशेषण
4. संकेत वाचक विशेषण / सार्वनामिक विशेषण
5. व्यक्तिवाचक विशेषण

3. गुणवाचक विशेषण किसे कहते है?

उत्तर:- वे विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द जो किसी संज्ञा / सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, दशा आदि का बोध कराते है, उन्हें परिणाम वाचक विशेषण कहते है|

4. संख्यावाचक विशेषण किसे कहते है?

उत्तर:- ऐसे शब्द जो किसी संज्ञा / सर्वनाम की निश्चित /अनिश्चित संख्या या गणना का बोध कराते है,वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते है|

5. परिमाण वाचक विशेषण किसे कहते है?

उत्तर:- वे विशेषण शब्द जो संज्ञा / सर्वनाम के माप / तौल / मात्रा का बोध कराते है, उन्हें परिमाण वाचक विशेषण कहते है|

6. संकेत वाचक विशेषण / सार्वनामिक विशेषण किसे कहते है?

उत्तर:- वे सर्वनाम शब्द जो विशेषण की तरह प्रयुक्त हो कर संज्ञा शब्द की तरफ संकेत करते है, उन्हें संकेतवाचक कहते है| ये मूल रूप से सर्वनाम से बने होने की वजह से ही इन्हें सार्वनामिक कहते है|

7. व्यक्तिवाचक विशेषण किसे कहते है?

उत्तर:- यदि किसी संज्ञा शब्द के प्रत्यय लगा देने के बाद किसी अन्य संज्ञा की विशेषता बताता है, उसे व्यक्तिवाचक विशेषण कहते है|

23 thoughts on “विशेषण की परिभाषा और भेद | visheshan ki paribhasha or bhed”

Leave a Reply

%d