पर्यायवाची शब्द | Paryayvachi shabd pdf

प्रिय दोस्तों पर्यायवाची शब्द | Paryayvachi Shabd Pdf की इस महत्वपूर्ण पोस्ट में पर्यायवाची की परिभाषा क्या है? पर्यायवाची शब्द का अर्थ क्या है? और महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों का समावेश किया गया है| यह पोस्ट REET, CTET, UPTET, V.D.O., PATWAR, RPSC 1st Grade, 2nd Grade आदि की भर्ती परीक्षाओ के लिए अति महत्वपूर्ण साबित होगी|

Contents

Paryayvachi Shabd Pdf

पर्यायवाची शब्द का अर्थ

पर्याय का सामान्य अर्थ होता है ‘ समान’। इस प्रकार पर्यायवाची शब्द का सामान्य-सा अर्थ होता है, समान अर्थ वाला शब्द।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा-

जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

अमृत- सुधा, पीयूष, सोम, मधु, अमिय।
अग्नि- आग, अनल, पावक, ज्वाला, कृशानु।
असुर- दैत्य, दानव, दनुज, राक्षस, रजनीचर।
अरण्य- वन, कानन, जंगल, विपिन, अटवी, दावा।
अतिथि- अभ्यागत, आगन्तुक, मेहमान, पाहुना।
अन्धकार- तम, तिमिर, तमस, अंधेरा।
अश्व- घोटक, घोड़ा, बाजि, सैन्धव, हय, तुरंग।
आँख- नयन, नेत्र, दृग, लोचन, चक्षु, अक्षि।
आकाश- नभ, व्योम, गगन, अम्बर, अनन्त, अन्तरिक्ष, आसमान, शून्य।
इन्द्र- देवराज, देवेन्द्र, सुरेश, सुरपति, सुरेन्द्र, वासव।
इच्छा- आकांक्षा, अभिलाषा, कामना, ईहा, लालसा।
ईश्वर- प्रभु, भगवान, परमेश्वर, ईश, जगदीश।
उत्सव- समारोह, पर्व, जश्न, जलसा, त्योहार।
उद्यान- बाग, बगीचा, उपवन, वाटिका।
कमल- सरोज, उत्पल, कंज, पंकज, नीरज, अरविन्द, अम्बुज।
कामदेव- मदन, मनोज, अनंग, रतिपति, पंचशर।
किरण- अंशु, मयूख, कर, मरीचि, रश्मि।
किनारा-तट, तीर, कूल, पर्यंत।
कपड़ा- अंबर, चीर, वसन, वस्त्र, पट।
खल- धूर्त, दुष्ट, दुर्जन, नीच, कुटिल, अधम।
खुशबू-सुरभि, सौरभ, सुगन्ध, सुवास।
गंगा- सुरसरि, देवनदी, त्रिपथगा, जाह्नवी, भगीरथी, देवापगा, मन्दाकिनी, मोक्षदायिनी।
गणेश- एकदन्त, गजानन, गजवदन, लम्बोदर, विनायक।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

गाय- गऊ, गौ, गैया, सुरत्री, यथास्विनी, धेनु।
गृह- मकान, आलय, भवन, आवास, सदन, धाम, आयन।
चन्द्रमा- राशि, चन्द्र, राकेश, शशांक, मयंक, चाँद, सुधांशु।
जल- नीर, पानी, अम्बु, सलिल, पय, उदक, तोय।
जहर- गरल, विष, हलाहल।
तलवार- असि, खड्ग, कृपाण, चन्द्रहास।
तालाब- सर, सरोवर, तड़ाग, पुष्कर, जलाशय, ताल।
दिन- दिवस, वार, वासर।
देवता- सुर, देव, अमर, निर्जर।
नदी- सरिता, तटिनी, आपगा, तरंगिनी, निम्नगा, निर्झरिणी।
नाव- नौका, जलयान, तरणी, पोत।
पवन- अनिल, वात, वायु, समीर, हवा, बयार।
पर्वत- नग, गिरि, महीधर, शैल, अचल, पहाड़।
पत्थर- पाहन, प्रस्तर, पाषाण, शिला।
पुष्प- फूल, सुमन, प्रसून, कुसुम।
पुत्र- तनय, तनुज, बेटा, सुत, नंदन, लाल।
पुत्री- तनया, तनुजा, बेटी, सुता।
मधुप- भौंरा, भ्रमर, अलि, मधुकर।
मछली- मीन, मत्स्य, मकर, शफरी।
माता- माँ, जननी, प्रसूता, धात्री।
मित्र- सखा, साथी, सहचर, मीत।

paryayvachi shabd PDF

मेघ- जलद, घन, नीरद, वारिद, बादल, पयोधर, पयोद।
रावण- दशानन, लंकेश, लंकापति, दशकंधा
राजा- नृप, भूप, महीप, नरेश, नृपति।
रात- रात्रि, रजनी, रैन, यामा, निशा, वामा, यामिनी।
वानर- बन्दर, कपि, मर्कट, शाखामृग, हरि।
शत्रु- रिपु, बैरी, दुश्मन, विपक्षी।
शरीर- देह, तन, काया।
सरस्वती- वाणी, वागीश्वरी, वीणाधारिणी, शारदा, वीणावादिनी।
स्वर्ण- कनक, कुन्दन, हेम, सुवर्ण, कंचन, सोना, हिरण्य।
सागर- जलधि, उदधि, पयोधि, समुद्र, नदीश, सिन्धु।
सिंह- मृगराज, केसरी, वनराज, शेर, हरि।
सूर्य- रवि, भानु, दिनकर, सविता, दिवाकर।
हनुमान- कपीश, अंजनिपुत्र, पवनसुत, महावीर, मारुत, बजरंगबली।
हस्त- हाथ, कर, बाहु, भुजा, पाणि।
हाथी- गज, कुंजर, हस्ती, मतंग, गयन्द।
हिमालय- पर्वतराज, नगराज, हिमगिरि।

संज्ञा की परिभाषा और भेद
लिंग : परिभाषा एंव उनके भेद व लिंग परिवर्तन के नियम
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद

24 thoughts on “पर्यायवाची शब्द | Paryayvachi shabd pdf”

Leave a Reply

%d