Hindi Grammar MCQ 21

Hindi Grammar MCQ 21 : हिंदी व्याकरण की इस पोस्ट में हमारी अनुभवी टीम द्वारा हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण सभी टॉपिक से practice set तैयार किये गये है, ईन के अभ्यास से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप से जांच सकते है, जो अभ्यर्थियों के लिए रामबाण साबित होगे| Hindi Grammar MCQ 21
जो अभ्यर्थी REET PRI, REET MAINS, 1ST GRADE, 2ND GRADE, RAS, RAJ. POLICE, RAS, PTET, CTET, BSTC, K.V, PGT, LDC आदि भर्ती परीक्षाओ की तेयारी कर रहे है, उन्हें इस पोस्ट को एक बार अवश्य रूप से पढ़ लेना चाहिए|

Contents

Hindi Grammar MCQ 21

1. जाके पाँव न फटी बिवाई, सो क्या जानै पीर पराई’ लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) चलते-चलते थक जाना।
(ब) जिसने कष्ट नहीं भोगा वह दूसरों के दुःख दर्द को नहीं समझता।
(स) पैरों में पीड़ा होना।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- ब

2. जब तक साँस तब तक आस’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) आशा जीवन पर्यंत बनी रहती हैं।
(ब) कभी निराश नहीं होना चाहिए।
(स) जीवन अमूल्य है।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- अ

3. जी है तो नर, नहीं तो खंडर’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) धन सबको प्रिय होता है।
(ब) पैसे से ही आदमी की इज्जत है।
(स) पैसे में बहुत शक्ति होती है।
(द) पैसे के लिए मनुष्य कुछ भी कर सकता है।
सही उत्तर :- ब

4. जागेगा सो पावेगा, सोवेगा सो खोवेगा’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) सतर्क रहने में नुकसान है।
(ब) सतर्क रहने में लाभ है।
(स) जागने वाला लाभ में रहता है।
(द) सोने वाला कुछ नहीं पाता है।
सही उत्तर :- ब

5. ज्यों-ज्यों भीजे कामरी त्यों-त्यों भारी होय’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) पानी में भीगने से कपड़े भारी हो जाते हैं
(ब) जैसे-जैसे समय बीतता है जिम्मेदारियाँ बढ़ती जाती हैं।
(स) परिपक्वता बढ़ने पर धन स्वयं आ जाता है।
(द) इनमें से कोई नहीं।
सही उत्तर :- ब

6. जो हांड़ी में होगा वह थाली में आएगा’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) जो जबान पर होगा वही प्रकट होगा।
(ब) स्वादिष्ठ भोजन की सुगन्ध सब जगह फैल जाती है।
(स) जैसे-जैसे समय बीतता है, जिम्मेदारियाँ बढ़ती जाती है।
(द) जो मन मे होगा वह प्रकट होगा।
सही उत्तर :- द

7. जहाँ फूल वहाँ काँटा’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) जहाँ बुराई होती हैं, वहाँ रहना व्यर्थ है।
(ब) जहाँ अच्छाई होती है वहीं बुराई भी होती है।
(स) मीठा व्यक्ति खतरनाक होता है।
(द) धैर्य का फल मीठा होता है।
सही उत्तर :- ब

8. ज्यों नकटे को आरसी होत दिखाई क्रोध’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) दोषी को अपना दोष बताए जाने पर क्रोध आता है।
(ब) निर्दोष को दोषी बताये जाने पर दुःख होता है।
(स) नकटा व्यक्ति क्रोधी होता है।
(द) इनमें से कोई नहीं।
सही उत्तर :- अ

9. टके की हांड़ी गई कुत्ते की जात पहचानी गई’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) अधिक खर्च करके किसी के चरित्र को पहचान लेना।
(ब) थोड़ा खर्च करके किसी के चरित्र को पहचान लेना।
(स) कुत्ता वफादार जानवर है।
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
सही उत्तर :- ब

10 टेढ़ी अँगुली से घी निकलता हैं’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) सीधे व्यक्ति को सभी पसंद करते हैं।
(ब) सीधे पन से काम नहीं चलता।
(स) बेईमानी से ही काम बनता है।
(द) धोखे बाजी से ही काम बनता है।
सही उत्तर :- ब

11. ठंडा लोहा गरम लोहे को काट देता है’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) शांति पर क्रोध की विजय होती है।
(ब) क्रोध पर शांति की विजय होती है।
(स) धैर्य पर उतावले पन की विजय होती है।
(द) झूठ पर सत्य की विजय होती है।
सही उत्तर :- ब

12. डायन को दामाद प्यारा’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) अपना सब को प्यारा होता है।
(ब) अपना किसी को प्यारा नहीं होता है।
(स) डायन में भी अच्छाई होती है।
(द) बुरे व्यक्तियों में भी अच्छाई होती है।
सही उत्तर :- अ

13. ढोल के भीतर पोल’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) केवल ऊपरी दिखावा।
(ब) वास्तविक दिखावा।
(स) राज खोलना।
(द) प्रतिज्ञा करना।
सही उत्तर :- अ

14. ढाक तले की फूहड़, मछुए तले की सुघड़’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) मूर्ख को ढाक के फूल अच्छे लगते है।
(ब) सुंदर औरतें महुआ पसंद करती हैं।
(स) गरीब मूर्ख और धनवान गुणवान माना जाता है।
(द) व (ब) दोनों।
सही उत्तर :- स

15. तन पर नहीं लत्ता पान खाए अलबत्ता’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) झूठी शेखी बघारना।
(ब) वैभव का प्रदर्शन।
(स) दंभ का प्रदर्शन।
(द) चालाकी।
सही उत्तर :- अ

16. तेल न मिठाई, चूल्हे धरी कड़ाही’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) सफलता से सबको लगाव होता है
(ब) बिना सामान के काम नहीं होता
(स) सफलता सरलता से नहीं मिलती।
(द) उपर्युक्त सभी।
सही उत्तर :- ब

17. तेल देखों तेल की धार देखों’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) परिस्थिति की अनदेखी।
(ब) परिस्थिति को देखना।
(स) तेल का व्यापार करना।
(द) इनमें से कोई नहीं।
सही उत्तर :- ब

18. थूककर चाटना’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) थूककर साफ करना।
(ब) कही बात से मुकर जाना।
(स) ईमान बेचना।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- ब

19. दूर के ढोल सुहावने होते हैं’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) दुसरे की वस्तु अच्छी लगती है|
(ब) पाँचों अँगुलियाँ में थोड़ा-बहुत अंतर रहता है।
(स) समानता लाना दुष्कर कार्य है।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- अ

20. दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) अस्थिर, अनिश्चयात्मक धारणा हानिकारक होती हैं, मन की स्थिरता कल्याणकारी हैं।
(ब) दुविधा हानिकारक है। Hindi Grammar MCQ 21
(स) व्यक्ति को दृढ़ प्रतिज्ञ होना चाहिए।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- अ

21. दूध का जला छाछ को फूंक-फूँक कर पीता है’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) छाछ को फूँक-फूँक कर पीना।
(ब) शक्तिशाली से सब डरते हैं।
(स) भुक्तभोगी व्यक्ति सदैव सावधान रहता हैं।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- स

22. दान की बछिया के दाँत नहीं देखे जाते’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) दाँत देखकर पशु की उम्र ज्ञात हो जाती है
(ब) मुफ्त की वस्तु के गुण-अवगुण नहीं देखे जाते
(स) दान की वस्तु का मूल्य नहीं पूछा जाता
(द) दान की बछिया के दाँत नहीं होते
सही उत्तर :- ब

23. दाल भात में मूसलचंद’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) दो के बीच तीसरे का दखल देना।
(ब) सत्ता की आकांक्षा।
(स) विश्वसनीय मित्रों के मध्य आना।
(द) इनमें से कोई नहीं।
सही उत्तर :- अ

24. दुधारू गाय की लात भी भली’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) जिससे फायदा हो उसकी झिड़की भी सुननी पड़ती है।
(ब) योग्य व्यक्ति बिगड़ैल भी हो तो उसे सहना पड़ता है।
(स) दुधारू गाय लात भी मारती है।
(द) इसमें से कोई नहीं।
सही उत्तर :- अ

25. धोबी का कुत्ता घर का न घाट का’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) निरर्थक सिद्ध होना।
(ब) जो घर और घाट दोनों का हो।
(स) आलसी व्यक्ति।
(द) कुत्ते का इधर-उधर भागना।
सही उत्तर :- अ

26. नौ नकद न तेरह उधार’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) उधार न देना।
(ब) अधिक लाभ के लालच में उधार बेचने से कम लाभ में नकद बेचना अच्छा।
(स) सौदा नकद ही होना चाहिए।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- ब

27. नीम हकीम खतरे जान’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) योग्य व्यक्ति से लाभ होता है।
(ब) योग्य व्यक्ति से हानि होती है।
(स) अनुभवहीन व्यक्ति से हानि का डर रहता है।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- स

28. नाच न जाने आँगन टेढ़ा’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) अपनी अयोग्यता छिपाने के लिए दूसरे में दोष निकालना।
(ब) अहंकार दिखाना।
(स) नाचने में निपुण
(द) इनमें से कोई नहीं।
सही उत्तर :- अ

29. नदी नाव संयोग’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) चमत्कार करना।
(ब) दुर्लभ मिलन।
(स) नदी और नाव का परंपरागत साथ।
(द) इनमें से कोई भी नहीं।
सही उत्तर :- ब

30. न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) अपना दोष दूसरों पर मढ़ना।
(ब) किसी काम के लिए ऐसी शर्त रखना, जो पूरी न हो सके।
(स) तेल लेकर नाचना।
(द) इनमें से कोई नहीं।
सही उत्तर :- ब

31. नया नौ दिन, पुराना सौ दिन’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) नयी वस्तु नौ दिन चलती है।
(ब) नये से पुराना अच्छा होता है।
(स) पुराना व्यक्ति विश्वसनीय होता है।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- ब

32. नाम बड़े व दर्शन छोटे’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) नाम के अनुरूप गुण होना।
(ब) नाम के अनुरूप गुण न होना।
(स) मुश्किल से दर्शन होना
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- ब

33. न साँप मरे न लाठी टूटे’लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) लाठी से साँप को मारना।
(ब) एक साथ दो कार्य करना।
(स) दुष्ट को सजा देना।
(द) बिना हानि के कार्य करना।
सही उत्तर :- द

34. ना सावन सूखा ना भादों हरा’ लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) सदैव एक-सा बना रहना।
(ब) जीवन में उतार-चढ़ाव।
(स) सावन में सूखने में हरा होना।
(द) सतत संघर्ष करना।
सही उत्तर :- अ

35. पाँचों अँगुलियाँ बराबर नहीं होती’ लोकोक्ति का अर्थ है?
(अ) सभी में समान गुण नहीं होते।
(ब) पाँचों अँगुलियाँ में थोड़ा-बहुत अंतर रहता है।
(स) समानता लाना दुष्कर कार्य है।
(द) ये सभी।
सही उत्तर :- अ

Read Now

संज्ञा की परिभाषा और भेद
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद
वाच्य की परिभाषा और भेद
वृति की परिभाषा और भेद

Leave a Reply

%d