Hindi Grammar MCQ 3

Hindi Grammar MCQ 3 : हिंदी व्याकरण की इस पोस्ट में हमारी अनुभवी टीम द्वारा हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण सभी टॉपिक से practice set तैयार किये गये है, ईन के अभ्यास से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप से जांच सकते है, जो अभ्यर्थियों के लिए रामबाण साबित होगे| Hindi Grammar MCQ 3
जो अभ्यर्थी REET PRI, REET MAINS, 1ST GRADE, 2ND GRADE, RAS, RAJ. POLICE, RAS, PTET, CTET, BSTC, K.V, PGT, LDC आदि भर्ती परीक्षाओ की तेयारी कर रहे है, उन्हें इस पोस्ट को एक बार अवश्य रूप से पढ़ लेना चाहिए|

Contents

Hindi Grammar MCQ 3

1. सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसके स्थान पर होता हैं?
(अ) विशेषण
(ब) क्रिया
(स) अव्यय
(द ) संज्ञा
सही उत्तर – द

2. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने उपभेद हैं
(अ) 3
(ब) 4
(स) 6
(द) 5
सही उत्तर – अ

3. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम के अन्तर्गत रखा जा सकता है?
(अ) मैं
(ब) जो
(स) कुछ
(द) कोई
सही उत्तर – अ

4. सर्वनाम शब्दों का प्रयोग भाषा में क्यों किया जाता है?
(अ) वाक्य को सुंदर बनाने में।
(ब) वाक्य को छोटा करने में।
(स) अर्थ ग्रहण करने में।
(द) पुनरुक्ति दोष दूर करने में।
सही उत्तर – द

5. सर्वनाम शब्द कुल कितने होते हैं?
(अ) 10
(ब) 11
(स) 20
(द) 18
सही उत्तर – ब

6. सर्वनाम शब्दों में कौनसा कारक नहीं होता?
(अ) कर्ता
(ब) संबोधन
(स) संबंध
(द) अधिकरण
सही उत्तर – ब

7. सर्वनाम शब्दों का प्रयोग होता है?
(अ) एकवचन
(ब) बहुवचन
(स) दोनों में
(द) दोनों में ही नहीं
सही उत्तर – स

8. निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में सर्वनाम का अशुद्ध प्रयोग हुआ?
(अ) वह स्वय यहाँ नही आना चाहती|
(ब) आपके आग्रह पर मै दिल्ली जा सकता हूँ |
(स) में तेरे को एक घड़ी दूंगा|
(द) मुझे इस बैठक की सूचना नही थी|
सही उत्तर – स

9. आपको यह काम करना है।
(अ) निश्चयवाचक
(ब) अन्यपुरुष
(स) संबंधवाचक
(द) निजवाचक
सही उत्तर – अ

10. आप कहाँ तक पढ़े-लिखे हैं?
(अ) उत्तमपुरुष
(ब) मध्यमपुरुष
(स) निजवाचक
(द) अन्यपुरुष
सही उत्तर – ब

11. जो आया है सो जाएगा।
(अ) संकेतवाचक
(ब) संबंधवाचक
(स) निश्चयवाचक
(द) निजवाचक
सही उत्तर – ब

12. वह इधर ही गया होगा।
(अ) संकेतवाचक
(ब) संबंधवाचक
(स) निश्चयवाचक
(द) निजवाचक
सही उत्तर – स

sangya in hindi important questions

13. कोई रो रहा है?
(अ) संकेतवाचक
(ब) संबंधवाचक
(स) अनिश्चयवाचक
(द) निजवाचक
सही उत्तर – स

14. तुम पत्र लिख रहे हो।
(अ) संकेतवाचक
(ब) पुरुषवाचक
(स) निश्चयवाचक
(द) निजवाचक
सही उत्तर – ब

15. जो जैसा करेगा वह वैसा ही भरेगा।
(अ) संबंधवाचक
(ब) मध्यमपुरुष
(स) निश्चयवाचक
(द) पुरुषवाचक
सही उत्तर – अ

16. वे कल आएँगे।
(अ) संबंधवाचक
(ब) मध्यमपुरुष
(स) अन्यपुरुषवाचक
(द) पुरुषवाचक
सही उत्तर – स

17. मैं कल बाजार जाऊँगी।
(अ) संबंधवाचक
(ब) मध्यमपुरुष
(स) उत्तम पुरुषवाचक
(द) पुरुषवाचक
सही उत्तर – स

18. मैं खुद इसके बारे में सोच रहा था।
(अ) निश्चयवाचक
(ब) उत्तमपुरुष
(स) संबंधवाचक
(द) निजवाचक
सही उत्तर – द

19. वह ही आम का पौधा है।
(अ) अन्यपुरुष
(ब) निश्चयवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
सही उत्तर – ब

20. उन्हें कुछ देकर विदा कर दो।
(अ) पुरुषवाचक
(ब) निश्चयवाचक
(स) अनिश्चयवाचक
(द) प्रश्नवाचक
सही उत्तर – स

21. वहाँ कौन खड़ा था?
(अ) प्रश्नवाचक
(ब) निश्चयवाचक
(स) अनिश्चयवाचक
(द) पुरुषवाचक
सही उत्तर – अ

22. आप भला तो जग भला।
(अ) उत्तमपुरुष
(ब) मध्यमपुरुष
(स) अन्यपुरुष
(द) निजवाचक
सही उत्तर – द

23. यह मेरा घर है।
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) प्रश्नवाचक
सही उत्तर – अ

24. अब इस घर की देखभाल कौन करेगा?
(अ) प्रश्नवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) निश्चयवाचक
सही उत्तर – अ

25. दरवाजे पर कोई है, उसे अंदर बुलाओ।
(अ) प्रश्नवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) अनिश्चयवाचक
सही उत्तर – द

26. तुम्हारी तस्वीर तो वह है और मेरी यह
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
सही उत्तर – अ

27. वह आप ही चला जाएगा।
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
सही उत्तर – ब

ctet hindi grammar important questions

28. यह दीवार मैं आप ही गिरा दूँगा।
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
सही उत्तर – ब

29. मोहन जो कल यहाँ आया था, पकड़ा गया।
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
सही उत्तर – द

30. जो जागेगा सो पाएगा।
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) पुरुषवाचक
(द) संबंधवाचक
सही उत्तर – द

31. मैं प्रतिदिन ठंडे जल से स्नान करता हूँ।
(अ) उत्तम पुरुष
(ब) मध्यमपुरुष
(स) निजवाचक
(द) अन्यपुरुष
सही उत्तर – अ

32 संबंध वाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
(अ) ऐसा लगता है मैं उनसे मिल चुका हूँ।
(ब) राम की माँ आ रही हैं।
(स) जो जागेगा सो पाएगा।
(द) मेरा पेपर कल है।
सही उत्तर – स

33. मध्यम पुरुष का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
(अ) आप बीमार हो गए थे?
(ब) मैं आप चली जाऊँगी
(स) वह बीमार है
(द) वह चली गई।
सही उत्तर – अ

34. निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ हैं?
(अ) आप यहाँ बैठिए
(ब) वह आप ही चला जाएगा
(स) आप मेरी बात नहीं मानते
(द) वह आ जाएगा
सही उत्तर – ब

35. जो-सो में कौन-सा सर्वनाम है?
(अ) प्रश्नवाचक
(ब) निश्चयवाचक
(स) संबंधवाचक
(द) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर – स

Read Now

संज्ञा की परिभाषा और भेद
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद
वाच्य की परिभाषा और भेद
वृति की परिभाषा और भेद

Leave a Reply

%d