Hindi Grammar MCQ 8

Hindi Grammar MCQ 8 : हिंदी व्याकरण की इस पोस्ट में हमारी अनुभवी टीम द्वारा हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण सभी टॉपिक से practice set तैयार किये गये है, ईन के अभ्यास से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप से जांच सकते है, जो अभ्यर्थियों के लिए रामबाण साबित होगे| Hindi Grammar MCQ 8
जो अभ्यर्थी REET PRI, REET MAINS, 1ST GRADE, 2ND GRADE, RAS, RAJ. POLICE, RAS, PTET, CTET, BSTC, K.V, PGT, LDC आदि भर्ती परीक्षाओ की तेयारी कर रहे है, उन्हें इस पोस्ट को एक बार अवश्य रूप से पढ़ लेना चाहिए|

Contents

Hindi Grammar MCQ 8

1. जिन शब्दों के लिखित स्रोत नहीं मिलते। कहते हैं?
(अ) तत्सम
(ब) तद्भव
(स) देशज
(द) अर्धतत्सम
सही उत्तर : स

2. जिन शब्दों को हिंदी भाषा में अपनी क्षेत्रीय भाषाओं से ग्रहण किया है, उन्हें कहते हैं?
(अ) तत्सम
(ब) तद्भव
(स) देशज
(द) विदेशी
सही उत्तर : स

3. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) कंचन
(ब) अहीर
(स) दूध
(द) मौक्तिक
सही उत्तर : द

4. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) जौ
(ब) अक्षत
(स) घी
(द) दुबला
सही उत्तर : ब

5. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) कुल्हाड़ा
(ब) कोढ़
(स) धैर्य
(द) धुआँ
सही उत्तर : स

6. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) गाभिन
(ब) सियार
(स) ससुर
(द) बधिर
सही उत्तर : द

7. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) केतक
(ब) करेला
(स) सपना
(द) काम
सही उत्तर : अ

8. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) पोता
(ब) तैल
(स) मोर
(द) पूआ
सही उत्तर : ब

9. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) अपूप
(ब) जेठ
(स) हँसी
(द) जीभ
सही उत्तर : अ

10. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) लोग
(ब) शिक्षा
(स) साँकल
(द) चौदह
सही उत्तर : ब

11. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) बंदर
(ब) दस
(स) दश
(द) पत्थर
सही उत्तर : स

12. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) घोड़ा
(ब) घोटक
(स) गेहूँ
(द) ऊँट
सही उत्तर : ब

13. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) कर्पूर
(ब) अंध
(स) शैय्या
(द) सूई
सही उत्तर : द

14. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) बट
(ब) चंचु
(स) सरसों
(द) सर्षप
सही उत्तर : स

15. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) मिट्टी
(ब) श्रृंखला
(स) श्वास
(द) श्रेष्ठी
सही उत्तर : अ

hindi grammar important questions

16. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) गोधूम
(ब) कुक्षि
(स) अट्टालिका
(द) अच्छत
सही उत्तर : द

17. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) अंजलि
(ब) सलाई
(स) श्लाका
(द) पक्ष
सही उत्तर : ब

18. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) उद्वर्तन
(ब) फरसा
(स) वचन
(द) शाक
सही उत्तर : ब

19. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) सपत्नी
(ब) भित्ति
(स) सौत
(द) शर्करा
सही उत्तर : स

20. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) चित्रक
(ब) कांचन
(स) श्याली
(द) साली
सही उत्तर : द

21. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) चना
(ब) आशिष
(स) काया
(द) गिद्ध
सही उत्तर : अ

22. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द बताइए?
(अ) सुभाग
(ब) सुहाग
(स) लोक
(द) कारवेल
सही उत्तर : ब

23. निम्नलिखित में से देशज शब्द बताइए?
(अ) डाभ
(ब) मोजा
(स) मीटर
(द) नोटिस
सही उत्तर : अ

24. निम्नलिखित में से देशज शब्द बताइए?
(अ) रात
(ब) खिचड़ी
(स) खीर
(द) पेन
सही उत्तर : ब

25. निम्नलिखित में से देशज शब्द बताइए?
(अ) बटन
(ब) इंच
(स) मास्टर
(द) पिल्ला
सही उत्तर : द

26. निम्नलिखित में से देशज शब्द बताइए?
(अ) रेल
(ब) ग्लास
(स) पाग
(द) कमीशन
सही उत्तर : स

27. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) सुमन
(ब) नाखून
(स) कौवा
(द) बहाव
सही उत्तर : अ

ctet hindi grammar important questions

28. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) छेद
(ब) डंडा
(स) विवाह
(द) सींग
सही उत्तर : स

29. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) हँसी
(ब) कपूर
(स) ओज
(द) आम
सही उत्तर : स

30. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द बताइए?
(अ) खेत
(ब) नैहर
(स) निर्मम
(द) कुछ
सही उत्तर : स

31. उत्पत्ति के आधार पर कितने प्रकार के शब्द होते हैं?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 2
सही उत्तर : ब

32. व्युत्पत्ति के आधार पर कितने प्रकार के शब्द होते हैं?
(अ) 3
(ब) 1
(स) 5
(द) 2
सही उत्तर : अ

33. रूप या प्रयोग के आधार पर कितने प्रकार के शब्द होते हैं?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 2
सही उत्तर : द

34. उत्पत्ति के आधार पर कौन-सा शब्द भेद नहीं है?
(अ) तत्सम
(ब) यौगिक
(स) तद्भव
(द) विदेशी
सही उत्तर : ब

35. तत्सम शब्दों का मूल स्रोत हैं।
(अ) अपभ्रंश
(ब) वैदिक संस्कृत
(स) संस्कृत
(द) पालि
सही उत्तर : स

Read Now

संज्ञा की परिभाषा और भेद
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद
वाच्य की परिभाषा और भेद
वृति की परिभाषा और भेद

Leave a Reply

%d