Eating Disorder in hindi ऐनोरेक्सिया नरवोसा, बुलीमिया नरवोसा व बिन्गी आहार

eating disorder in hindi :ऐनोरेक्सिया नरवोसा क्या है?, बुलीमिया नरवोसा क्या है? व बिन्गी आहार क्या है? तथा इनके लक्षण क्या है, इन प्रश्नों के उत्तर आपको इस पोस्ट में मिलेंगे |
anorexia-bulimia-nervosa
ऐनोरेक्सिया नरवोसा, बुलीमिया नरवोसा व बिन्गी आहार

Contents

आहार संबंधी विकार –  ऐनोरेक्सिया नरवोसा, बुलीमिया नरवोसा व बिन्गी आहार eating disorder in hindi

ऐनोरेक्सिया नरवोसा (Anorexia nervosa)-

यह एक मनौवैज्ञानिक खानपान संबंधी विकार है। जो लोग इस रोग से पीड़ित होते है वे सोचते है कि वे मोटे हो रहे है चाहे उनका भार सामान्य भार से कम हो। ऐसे लोग अपना भार नियंत्रित करने के लिए अपेक्षित भोजन की मात्रा में कटौती करने लगते है। तथा भूखे रहने लगते हैं।

ऐनोरेक्सिया नरवोंसा के लक्षण (Symptoms of Anorexia nervosa)

  1. अस्थियाँ पतली हो जाती है।
  2. बाल व नाखून टूटने लगते है।
  3. शरीर की त्वचा सूखी हो जाती हैं, तथा उसका रंग पीला हो जाता है।
  4. शरीर का आंतरिक तापक्रम सामान्य से गिर जाता है जिससे व्यक्ति को हमेशा ठण्ड लगती रहती है।
  5. हर समय थकान लगती है।
  6. प्रजनन शक्ति (Infertility) क्षय होने लगती है।

बुलीमिया नरवोसा (Bulimia nervosa)

यह भी एक मनोवैज्ञानिक आहार संबंधी विकार है। कुछ किशोर व किशोरिया सोचते है कि उन्हें कोई प्यार नहीं करता तथा उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए अत्यधिक मात्रा में खाना खाने लगते हे और बाद में यह
सोचकर की कहीं वजन न बढ जाये, उस खाने को उगल देते हैं। साथ ही वजन बढने से बचने के लिए कई तरीके अपनाते हैं जैसे उल्टी करना, व्यायाम करना, दवाईयों का सेवन करना आदि। यह विकार ऐनोरक्सिया नरवोसा की तुलना में एक दम विपरीत होता है।

बुलीमिया नरवोसा के लक्षण (Symptoms of Bulimia nervosa)

  1. गले के अन्दर तीव्र खराश।
  2. मानसिक तनाव।
  3. आमाशय व आंतो से संबंधित समस्याएं होती है।
  4. शरीर से जल का निष्कासन अधिक होता है जिससे तीव्र शुष्कीकरण (Severe dehydration) हो जाता है।

बिन्गी आहार विकार. या मोटापा (Binge eating disorder or obesity)

इस विकार में व्यक्ति जरूरत से बहुत अधिक मात्रा में भोजन ग्रहण करते है, भूख नहीं होने पर भी खाते रहते हैं ऐसे व्यक्ति अपनी आदतो का नियंत्रित करने व भार नियन्त्रित करने में शक्तिरहित होते है।

बिन्गी आहार विकार के लक्षण (Symptoms of Binge eating disorder)

  1. इस रोग से पीड़ित लोग जल्दी -जल्दी, ज्यादा से ज्यादा खाना खाते है।
  2. वें क्या खा रहे है, कितना खा रहे है, तथा
  3. खाने का स्वाद कैसा है, उनको इन बातों से कोई मतलब नही होता है।
  4. ऐसे व्यक्ति चाहे जितना भी खाना खा ले फिर भी संतुष्ट नहीं होते है।

 

Read More

Leave a Reply

%d