जीन पियाजे का नैतिक विकास सिद्धांत – jean piaget ka naitik vikas sidhant

जीन पियाजे का नैतिक विकास सिद्धांत कब दिया? jean piaget ka naitik vikas sidhant पियाजे के अनुसार नैतिक विकास का अर्थ क्या है? जीन पियाजे के अनुसार संरक्षण क्या है? पियाजे के अनुसार नैतिक विकास के कितने स्तर हैं? पियाजे के अनुसार नैतिक विकास के कितने स्तर हैं?  स्कीम क्या है? इन सब प्रश्नों का उत्तर इस पोस्ट में आपको मिल जायेगा | 

jean-pigeat-ka-naitiik-vikas-siddhant
जीन पियाजे का नैतिक विकास सिद्धांत

Contents

जीन पियाजे का नैतिक विकास सिद्धांत (Moral Development Theory of Jean Piaget) jean piaget ka naitik vikas sidhant

जीन पियाजे ने दमोरल जजमेन्ट ऑफ द चाइल्ड (1932) में बताया कि 5 वर्ष तक बालक गैर-नैतिक होता है। इन्होंने नैतिक विकास को दो भागों में बांटा है

(1) परायत नैतिकता की अवस्था/ परकेन्द्रित उन्मुखता (Stage of Heteronomous Morality):

समय : (2 से 8 वर्ष)
  • इस अवस्था को नैतिक वास्तविकता की अवस्था (Stage of Moral Realism) तथा दबाव की नैतिकता की अवस्था (Stage of Morality of Constraint) भी कहा जाता है।
  • एक: यह नैतिक विकास की पहली अवस्था है, जिससे प्रायः सभी बच्चे गुजरते हैं।
  • बड़ों को नियम के स्रोत के रूप में देखना। बड़ों की आज्ञा पालन करना अच्छा व अवहेलना करना बुरी आदत माना जाता है।
  • कार्य का परिणाम महत्वपूर्ण है, इरादे नहीं।

(2) स्वायत्तं नैतिकता की अवस्था/ स्वायत्ता उन्मुखता (Stage of Autonomous Morality):

समय : (9 से 11 वर्ष)
  • आत्मकेन्द्रिता की भावना लुप्त हो जाती है और वे समझने लगते हैं कि नैतिक नियम किसी सत्ता से नहीं बल्कि आपसी सहयोग से बनते हैं।
  • वे स्वतंत्र रूप से सोचने व तर्क करने में लग जाते हैं।
  • कार्य का इरादा महत्वपूर्ण है, परिणाम नहीं।
  • नियम परिवर्तनशील है। इसे अन्योन्यता/ पारस्परिकता (Reciprocity) व सहयोग की नैतिकता का काल भी कहते हैं।

उदाहरण-यदि कोई बच्चा किसी की कलम चुरा लेता है और बाद में सीढी से गिरकर घायल हो जाता है, तो वह यह सोचता है. कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसने चोरी की थी। यह बालक की परायत अवस्था है परन्तु स्वायत्त अवस्था में आ जाने पर बच्चा ऐसा नहीं सोचता क्योंकि अब वह समझने लगता है कि वह इसलिए गिरकर घायल हो गया क्योंकि वह सीढ़ी पर ध्यान देकर नहीं चला था।

Read More

1 thought on “जीन पियाजे का नैतिक विकास सिद्धांत – jean piaget ka naitik vikas sidhant”

Leave a Reply

%d