kal ki pribhasha or bhed | काल की परिभाषा और भेद

काल की परिभाषा और भेद ( kal ki pribhasha or bhed ) : हिंदी व्याकरण की इस महत्वपूर्ण पोस्ट में hindi grammar के महत्वपूर्ण टॉपिक काल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है, kal ki pribhasha or bhed का यह टॉपिक परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण टॉपिक है, इस पोस्ट में काल की परिभाषा और उसके भेद को उदाहरण सहित बहुत ही विस्तार पूर्वक समझाया गया है| राजस्थान के वे सभी अभ्यर्थी जो विभिन्न भर्ती परीक्षा REET PRE, REET MAINS, RAS, SI, 1st grade, 2nd grade, PATWARI, VDO, LDC आदि भर्ती परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है उन सभी अभ्यर्थियों को इस पोस्ट का एक बार अवश्य रूप से गहन अध्ययन कर लेना चाहिए |

Contents

काल की परिभाषा

परिभाषा :- व्याकरण में क्रिया के होने वाले समय को काल कहते है|
जैसे :-
1. पवन पुस्तक पढ़ता है|
2. पवन ने पुस्तक पढ़ी थी|
3. पवन पुस्तक पढ़ेगा|

काल के भेद / प्रकार : तीन होते है

  1. भूतकाल ( बीता हुआ समय )
  2. वर्तमान काल ( चल रहा समय )
  3. भविष्यत कल ( आने वाला समय )

भूतकाल की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया का जिस रूप से कार्य का बीते हुए समय में होने का बोध हो वहाँ भूतकाल होता है|
पहचान – वाक्य के अंत में या, ये, यी, ए, ई, आ आते हैं।
जैसे :-
1. मोहन ने गाना गाया|
2. गाड़ी जा चुकी थी|
3. कुसुम घर पहुंच गयी होगी|

भूतकाल के भेद / प्रकार : 6 प्रकार होते है

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पूर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भुतकाल
  5. संधिग्ध भूतकाल
  6. हेतुहेतुमद भूतकाल

सामान्य भूतकाल की परिभाषा

परिभाषा : क्रिया बीते हुए समय में पूर्ण होगी लेकिन निश्चित समय का बोध नही होता है|
जैसे:-
1. राम गया|
2. राम ने पत्र लिखा|
3. राधा घर गई |
4. परमवीर ने गाना गाया|
5. परमवीर ने पुस्तक पढ़ी|

आसन्न भूतकाल की परिभाषा

परिभाषा:- क्रिया बीते समय अभी-अभी पूर्ण हुई है,
जैसे:-
1. राम गया है|
2. राम ने पत्र लिखा है|
3. राधा घर गई है|
4. परमवीर ने गाना गाया है|
5. माताजी ने सब्जियां खरीदी है|

पूर्ण भूतकाल की परिभाषा

परिभाषा:- क्रिया बीते समय में बहुत पहले पूर्ण हुई हो |( था, थी, थे )
जैसे :-
1. परमवीर विद्यालय गया था|
2. राधा ने खाना बनाया था|
3. मोहन ने पत्र लिखा था|
4 . बच्चे पढकर घर चले गये थे|
5. परमवीर जयपुर गया था|

अपूर्णभुत की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य का भूतकाल में जारी रहने का पता चलता है, वहाँ अपूर्ण बहुत काल होता है|
जैसे:-
1. राम जा रहा था|
2. राम पत्र लिख रहा था|
3. परमवीर पुस्तक पढ़ रहा था|
4. लाविना गाना गा रही थी|
5. माताजी सब्जियां खरीद रही थी|

संधिग्ध भूतकाल की परिभाषा

परिभाषा:- क्रिया का बीते समय में होने पर संदेह हो वहाँ संधिग्ध भूतकाल होता है|
जैसे:-
1. राम गया होगा|
2. राम ने पत्र लिखा होगा|
3. तमना खाना बना रही होगी|
4. परमवीर विद्यालय गया होगा|
5. माताजी ने सब्जियां खरीदी होंगी |

हेतुहेतुमद भूतकाल की परिभाषा

परिभाषा :- भूतकाल की क्रिया के साथ कोई शर्त जोड़ दी जाए|
जैसे :-
1. यदि मोहन बुलाता तो राम अवश्य जाता|
2. यदि तुम पढ़ते तो पास हो जाते|
3. युद्ध होता तो गोलियां चलती|
4. यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती|
5. यदि वह आ जाता तो में घर चला जाता|

वर्तमान काल की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य का चल रहे समय होने का बोध हो, वहाँ वर्तमान काल होता है|
पहचान :– ता है, ती है, ते हैं, रहा है, रही है, रहे हैं आदि।
जैसे :-

1. प्रशांत खेल रहा है|
2. लविना गीत गा रही है|

वर्तमानकाल के प्रकार / भेद : 5 प्रकार होते है|

  • सामान्य वर्तमान काल
  • अपूर्व वर्तमान काल
  • संदिग्ध वर्तमान काल
  • संभाव्य वर्तमान काल
  • आज्ञार्थ वर्तमान काल

सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा

परिभाषा :-क्रिया का सामान्य रूप से वर्तमान में होने का बोध हो , वहाँ सामान्य वर्तमान काल होता है| ( ता है / ती है / ते है ) जैसे :-
1. राम जाता है|
2. राम पत्र लिखता है|
3. परमवीर पुस्तक पढ़ता है|
4. तमना गाना गाती है|
5. माताजी मन्दिर जाती है|

अपूर्व वर्तमान काल की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया वर्तमान समय में जारी रहे|( जा रहा है / रहे है / रही है )
जैसे :-
1. राम जा रहा है|
2. राम पत्र लिख रहा है|
3. परमवीर खेल रहा है|
4. लविना गीत गा रही है|
5. माताजी मन्दिर जा रही है|

संदिग्ध वर्तमान काल की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया के सामान्य रूप से वर्तमान में होने पर संदेह हो , वहाँ संदिग्ध वर्तमान काल होता है| ( ता होगा / ती होगी / ते होगा ) जैसे :-
1. राम जाता होगा |
2. राम पत्र लिखता होगा |
3. परमवीर खेत में काम कर्ता होगा|
4. माताजी मन्दिर जाती होगी|
5. लविना नृत्य करती होगी|

संभाव्य वर्तमान काल की परिभाषा

परिभाषा :-क्रिया के वर्तमान में जारी रहने की संभावना हो वहाँ संभाव्य वर्तमान काल होता है| ( रहा होगा / रही होगी )
जैसे :- kal ki pribhasha or bhed
1. राम जा रहा होगा|
2. राम पत्र लिख रहा होगा |
3. शायद, भैया आए हो |
4. शायद आज पिताजी आते हो|
5. शायद, माताजी ने खाना बनाया हो|

आज्ञार्थ वर्तमान काल की परिभाषा

परिभाषा :- वर्तमान काल की क्रिया के साथ आज्ञा / आदेश का भाव हो वहाँ , आज्ञार्थ वर्तमान काल होता है|
जैसे :-
1. राधा तू नाच |
2. राम तुम जाओ |
3. परमवीर , अब तुम खेलो |
4. लाविना, विद्यालय जाओ|
5. तन्मय , मेज को साफ करो|

भविष्यत काल की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य का आने वाले समय में होने का बोध हो, वहाँ भविष्यत् काल होता है|
पहचान – गा, गे, गी।
जैसे :-

1. परमवीर विद्यालय जाएगा|
2. हो सकता है, आशा कहानी सुनाए|
3. यदि वह आ जाएगा तो मै घर जाऊंगा |

भविष्यत काल के भेद / प्रकार : 3 प्रकार है|

  • सामान्य भविष्यत् काल
  • संभाव्य भविष्यत् काल
  • आज्ञार्थ भविष्यत् काल

सामान्य भविष्यत् काल की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया का सामान्य रूप से आने वाले समय में होने का बोध हो वहाँ, सामान्य भविष्यत् काल होता है| ( एगा / एगी / एगे ) | जैसे :-
1. राम आएगा|
2. राम पत्र लिखेगा|
3. दादी जी पुष्कर जाएँगी|
4. बच्चे पढकर घर जाएँगे |
5. लाविना आयुयान से जयपुर जाएगी|

संभाव्य भविष्यत् काल की परिभाषा

परिभाषा :- क्रिया के भविष्य में होने की सम्भावना हो वहाँ संभाव्य भविष्यत काल होता है|( ए / ऐ / ओ /ओ / औ )
जैसे :-
1. शायद , राम आएगा|
2. शायद, राम पत्र लिखेगा|
3. शायद, राम आए |
4. शायद, परमवीर जंगल में एक शेर देखे|
5. वे शायद जयपुर जाएँ |

आज्ञार्थ भविष्यत् काल की परिभाषा

परिभाषा :- भविष्य काल की क्रिया के साथ आज्ञा का भाव हो वहाँ, आज्ञार्थ भविष्यत् काल होता है|
जैसे:-
1. यदि तुम पढोगे तो पास हो जाओगे |
2. आप वहाँ अवश्य जाइएगा|
3. तुम अब जाओ|
4. आप भी खेलिये|
5. अब तुम पढो|

Read Also

संज्ञा की परिभाषा और भेद
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद
वाच्य की परिभाषा और भेद
वृति की परिभाषा और भेद

FAQ
प्रश्न 1. काल की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए?

उत्तर : व्याकरण में क्रिया के होने वाले समय को काल कहते है| जैसे :-
1. पवन पुस्तक पढ़ता है|
2. पवन ने पुस्तक पढ़ी थी|

प्रश्न 2. काल के कितने भेद होते है?

उत्तर : काल के भेद / प्रकार तीन होते है
1. भूतकाल 2. वर्तमान काल 3. भविष्यत काल

प्रश्न 3. भूतकाल की परिभाषा उदाहरण सहित लिखो?

उत्तर : क्रिया का जिस रूप से कार्य का बीते हुए समय में होने का बोध हो वहाँ भूतकाल होता है| जैसे :-
1. मोहन ने गाना गाया|
2. गाड़ी जा चुकी थी|

प्रश्न 4. वर्तमान काल की परिभाषा उदाहरण सहित लिखो?

उत्तर : क्रिया के जिस रूप से कार्य का चल रहे समय होने का बोध हो, वहाँ वर्तमान काल होता है| जैसे :-
1. प्रशांत खेल रहा है|
2. लविना गीत गा रही है|

प्रश्न 5. भविष्यत काल की परिभाषा उदाहरण सहित लिखो?

उत्तर : क्रिया के जिस रूप से कार्य का आने वाले समय में होने का बोध हो, वहाँ भविष्यत् काल होता है| जैसे :-
1. परमवीर विद्यालय जाएगा|
2. हो सकता है, आशा कहानी सुनाए|

1 thought on “kal ki pribhasha or bhed | काल की परिभाषा और भेद”

Leave a Reply

%d