तत्सम-तद्भव शब्द | Tatsam-tadbhav shabd in hindi

Tatsam-tadbhav shabd in hindi ( तत्सम-तद्भव शब्द similar meaning ) : इस पोस्ट में हिंदी व्याकरण के एक महत्वपूर्ण टॉपिक तत्सम-तद्भव शब्द का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है, इस टॉपिक में से किसी भी भर्ती परीक्षा में कम से कम 2 प्रश्न अवश्य रूप से पूछे जाते है, तो सभी अभ्यर्थी जो भर्ती परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है वे एक बार अवश्य रूप से इस पोस्ट का अध्ययन अवश्य रूप से कर लेवे | जो अभ्यर्थी REET PRI, REET MAINS, 1ST GRADE, 2ND GRADE, RAS, RAJ. POLICE, CTET, PTET, BSTC, LDC आदि भर्ती परीक्षाओ की तेयारी कर रहे है, उन्हें इस पोस्ट को एक बार अवश्य रूप से पढ़ लेना चाहिए| Tatsam-tadbhav shabd in hindi

Contents

Tatsam-tadbhav shabd in hindi ( similar meaning )

भाषा की सबसे छोटी और सार्थक इकाई ‘ शब्द ‘ है।
ध्वनि-समूहों की ऐसी रचना जिसका कोई अर्थ निकलता हो उसे शब्द कहते हैं।

परिभाषा – “एक या एक से अधिक वर्णों से बने सार्थक ध्वनि समूह को शब्द कहते हैं।”
शब्द के भेद – हिन्दी भाषा जहाँ अपनी जननी संस्कृत भाषा के समृद्ध शब्द भण्डार से प्राप्त परम्परागत विकास के मार्ग पर बढ़ी, वहीं इसने अनेक भाषाओं के सम्पर्क से प्राप्त शब्दों से भी अपने शब्द-भंडार में वृद्धि की है। साथ ही नये भावों, विचारों, व्यापारों की अभिव्यक्ति के लिए आवश्यकतानुसार नये शब्दों की रचना भी पूरी उदारता एवं तत्परता से की गई है। इस प्रकार हिन्दी की शब्द – संपदा न केवल विपुल है बल्कि विविधतापूर्ण भी हो गई है।

उत्पत्ति के आधार पर – हिन्दी भाषा में संस्कृत, विदेशी भाषाओं, बोलियों एवं स्थानीय सम्पर्क भाषा के आधार पर निर्मित में शामिल हैं। अत: उत्पत्ति या स्त्रोत के आधार पर हिन्दी भाषा के शब्दों को निम्नांकित उपभेदों बाँटा शब्द गया है|
तत्समतत् + सम का अर्थ है – उसके समान। अर्थात् किसी भाषा में प्रयुक्त उसकी मूल भाषा के शब्दों को तत्सम कहते है| हिंदी की मूल भाषा संस्कृत है|अत: संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में ज्यो के त्यों प्रयुक्त होते है, उन्हें तत्सम शब्द कहते है|
जैसे – अट्टालिका उष्ट्र, कर्ण, चन्द्र, अग्नि, आम्र गर्दभ, क्षेत्र आदि।
तद्भव शब्द –
संस्कृत भाषा के वे शब्द, जिनका हिन्दी में रूप परिवर्तित कर, उच्चारण की सुविधानुसार प्रयुक्त किया जाने लगा, उन्हें तद्भ्व शब्द कहते है|
जैसे :- अटारी, ऊँट, कान, चाँद, आग, आम, गधा, खेत आदि।

तत्सम – तद्भव शब्द ( Tatsam-tadbhav shabd in hindi )

तत्सम – तद्भव
अकार्य – अकाज
अगम्य – अगम
आश्चर्य – अचरज
अक्षत – अच्छत
अट्टालिका – अटारी
अज्ञानी – अनजाना
अंधेरा – अन्धकार
अमावस्या – अमावस
अक्षर – आखर
अमूल्य – अमोल
आम्रचूर्ण – अमचूर
अंगुष्ट – अँगूठा
अष्टादश – अठारह
अर्द्ध – आधा
अश्रु – आँसू
अग्नि – आग
अन्न – अनाज
अमृत – अमिय
आम्र – आम
अर्पण – अरपन
आखेट – अहेर
अगणित – अनगिनत
आश्विन – आसोज
आलस्य – आलस
आशीष – असीस
आश्रय – आसुरा
उज्ज्वल – उजला
उच्च – ऊँचा
ऊँट – उष्ट्र
एकत्र – इकट्ठा
कटु – कड़वा
इक्षु – ईख
उलूक – उल्लू
एला – इलायची
अंचल – आँचल
कटु – कड़वा
कपाट – किवाड़
कण्टक – काँटा
काष्ठ – काठ
काक – कौवा/ कौआ
किरण – किरन
कुकुर – कुत्ता
कुपुत्र – कपूत
कोण – कोना
कृषक – किसान
गर्दभ – गधा
कर्म – काम
कदली – केला
कर्पूर – कपूर
कपोत – कबूतर
कार्य – काज
कार्तिक – कातिक
कास – खाँसी
कुम्भकार – कुम्हार
कुष्ठ – कोढ़
कोकिल – कोयल
कृष्ण – किसन/ कान्ह
कंकण – कंगन
कच्छप – कछुआ
क्लेश – कलेस
कज्जल – काजल
कर्ण – कान
कर्त्तरी – कैंची
गर्त – गड्ढा
स्तम्भ – खम्बा
क्षत्रिय – खत्री
स्तम्भ – खम्बा
क्षत्रिय – खत्री
खट्वा – खाट
क्षीर – खीर
क्षेत्र – खेत
ग्रंथि – गाँठ
गायक – गवैया
ग्रामीण – गँवार
गोस्वामी – गुसाई
गृह – घर
गौर – गोरा
गोमय – गोबर
गुहा – गुफा
ग्राम – गाँव
गम्भीर – गहरा
गोपालक – ग्वाला
गोधूम – गेहूँ
ग्रीष्म – गर्मी
घट – घड़ा
घटिका – घड़ी
घोटक – घोड़ा
घृत – घी
चन्द्र – चाँद
गहन – घना
चर्म – चाम
चतुष्कोण – चौकोर
चतुर्दश – चौदह
चित्रकार – चितेरा

reet hindi important questions

चैत्र – चैत
चर्वण – चबाना
चर्मकार – चमार
छत्र – छाता
चन्द्रिका – चाँदनी
चतुर्थ – चौथा
चतुष्पद – चौपाया
चंचु – चोंच
चतुर्विंश – चौबीस
चौर – चोर
चित्रक – चीता
चुम्बन – चूमना
चक्र – चाक
छाँह – छाया
छिद्र – छेद
जन्म – जनम
ज्योति – जोत/ जोति
जिह्वा – जीभ
जंघा – जाँघ
ज्येष्ठ – जेठ
जामाता – जमाई
जीर्ण – झीना
झरण – झरना
तप्त – तपन
तीक्ष्ण – तीखा
तैल – तेल
तपस्वी – तपसी
ताम्र – ताम्बा
तीर्थ – तीरथ
तुन्द – तोंद
त्वरित – तुरन्त
तृण – तिनका
दधि – दही
दन्त – दाँत
दीपश्लाका – दीयासलाई
दीप – दीया
दीपावली – दीवाली
दुर्बल – दुबला
द्विपट – दुपट्टा
द्वितीय – दूजा
दूर्वा – दूब
दुग्ध – दूध
दुःख – दुख
दक्षिण – दाहिना
देव – दई/ दैव
धर्म – धरम
धरणी – धरती
धूम्र – धुआँ
धतूर – धतूरा
धैर्य – धीरज
धनश्रेष्ठी – धन्नासेठ
धान्य – धान
नग्न – नंगा
नक्षत्र – नखत
नव्य – नया
नापित – नाई
नृत्य – नाच
नकुल – नेवला
नव – नौ/ नया
नयन – नैन
निम्ब – निद्रा
नासिका – नाक
निम्बुक – नींबू
निष्ठुर – निठुर
पक्ष – पंथ
पथ – पंछी
पक्षी – पंछी
पद्म – पदम
पट्टिका – पाटी/ पट्टी
पर्यक – पलंग
परीक्षा – परख
पर्पट – पापड़
पवन – पौन
पत्र – पत्ता
पाश – फन्दा
पाद – पैर
पाषाण – पाहन
पुच्छ – पूँछ
पुष्कर – पोखर
पिपासा – प्यास
पीत – पीला
पुत्र – पूत
पुष्प – पुहुप
पंक्ति – पंगत
प्रहर – पहर
पानीय – पानी
पूर्ण – पूरा
पंचम – पाँचवाँ
पूर्व – पूरब
पक्षी – पंछी
प्रिय – पिय
प्रस्तर – पत्थर
पितृ – पितर
प्रकट – प्रगट
पृष्ठ – पीठ
पौत्र – पोता
प्रतिच्छाया – परछाँई
फणि – फण/ फन

hindi grammar important notes

फाल्गुन – फागुन
परशु – फरसा
बधिर – बहरा
बलीवर्द – बैल
वंध्या – बाँझ
बर्कर – बकरा
बालुका – बालू
बुभुक्षु – भूखा
वंशी – बाँसुरी
विकार – बिगाड़
भक्त – भगत
भल्लुक – भालू
भगिनेय – भानजा
भिक्षा – भीख
भद्र – भला
भगिनी – बहिन
भाद्रपद – भादौ
भ्रमर – भौंरा
भ्रातृ – भाई
वाष्प – भाप
मशक – मच्छर
मत्स्य – मछली
मल – मैल
मक्षिका – मक्खी
मस्तक – माथा
मयूर – मोर
मद्य – मद्
मनुष्य – मानुस
मातृ – माता
मास – महीना
मातुल – मामा
मित्र – मीत
मुक्ता – मोती
मुख – मुँह
मेघ – मेह
मृत्यु – मौत
मृतट्ट – मरघट
श्मशान – मसान
यति – जति
यजमान – जजमान
यमुना – जमुना
यम – जम
यश – जस
योगी – जोगी
युवा – जवान
यन्त्र-मन्त्र – जन्तर-मन्तर
यशोदा – जसोदा
रज्जु – रस्सी
राजपुत्र – राजपूत
रक्षा – राखी
यज्ञोपवीत – जनेऊ
यूथ – जत्था
राशि – रास
रिक्त – रीता
रुदन – रोना
रात्रि – रात
राज्ञी – रानी
लक्ष्मण – लखन
लज्जा – लाज
लवंग – लौंग
लेपन – लीपना
लौहकार – लुहार
लक्षण – लच्छन
लक्ष – लाख
लवण – लौंण/ लौन
लक्ष्मी – लिछमी
लौह – लोहा
लोमशा – लोमड़ी
वणिक् – बनिया
वत्स – बच्चा/ बछड़ा
वट – बड़
वर यात्रा – बरात
वचन – बचन
वाणी – बैन
विवाह – ब्याह
वर्षा – बरसात
वक – बगुला
वानर – बन्दर
विष्टा – बींट
विद्युत – बिजली
वृद्ध – बूढ़ा
व्याघ्र – बाघ
शैया – सेज
शाप – सराप
शीतल – सीतल
शुष्क – सूखा
शर्करा – शक्कर
शत – सौ
शाक – साग
शिक्षा – सीख
शुक – सुआ
श्वास – साँस
शुण्ड – सूँड
श्यामल – साँवला
श्रृंगार – सिंगार
श्रृंग – सींग
श्रेष्ठि – सेठ
सरोवर – सरवर
शृगाल – सियार

2nd grade important notes

श्रावण – सावन
षोडश – सोलह
सप्तशती – सतसई
सन्ध्या – साँझ
सपत्नी – सौत
सर्प – साँप
ससर्प – सरसों
सत्य – सच
सूत्र – सूत
सूर्य – सूरज
स्वर्णकार – सुनार
साक्षी – साखी
स्वप्न – सपना
स्थल – थल
स्थान – थान
स्नेह – नेह
स्पर्श – परस
हरित – हरा
हस्तिनी – हथिनी
हट्ट – हाट
हरिद्रा – हल्दी
हण्डी – हाँडी
हस्त – हाथ
हरिण – हिरन/ हिरण
हास्य – हँसी
हीरक – हीरा
होलिका होली
हिन्दोलना – हिण्डोला
हृदय – हिय
क्षण – छिन
क्षति – छति
क्षीण – छीन
क्षार – खार
क्षेत्र – खेत
त्रयोदश – तेरह

Read also

संज्ञा की परिभाषा और भेद
सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद
विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया विशेषण की परिभाषा और भेद
क्रिया की परिभाषा और भेद
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
वाक्यांश के लिए एक शब्द
लोकोक्तियाँ
भिन्नार्थक शब्द
समास की परिभाषा और भेद
वाच्य की परिभाषा और भेद
वृति की परिभाषा और भेद

Leave a Reply

%d bloggers like this: